Odiyan

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘Odiyan The Age of Illusion’ की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी 

Odiyan The Age of Illusion: पृथ्वीराज सुकुमारन और मंजू वारियर ने अपनी  अपकमिंग फिल्म ‘ओडियन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में करण जौहर…

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर जल्द ही बतौर फिल्म निर्माता मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाले है। दरअसल ये पृथ्वीराज सुकुमारन और मंजू वारियर की अपकमिंग हॉरर मिस्ट्री फिल्म ओडियन द ऐज ऑफ इल्यूजन (Odiyan The Age of Illusion) को प्रोड्यूस करेंगे। करण ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी  थी। वहीं अब इस मूवी की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

Odiyan की शूटिंग शुरू

दरअसल हाल ही में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने ‘ओडियन’ के मुहूर्त शॉट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में इस फिल्म के लीड हीरो पृथ्वीराज सुकुमारन को क्लैपबोर्ड थामे देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में कास्ट,क्रू, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स सभी नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अब ऑफिशियली इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

(Odiyan The Age of Illusion की शूटिंग शुरू)

दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रोमांच और भ्रम का एक चैप्टर आज शुरू हो रहा है। ओडियन के मुहूर्त से एक झलक।”

यह भी देखें: Odiyan Movie: करण जौहर ने बॉलीवुड के बाद अब मलयालम सिनेमा में रखा कदम, पृथ्वीराज के साथ किया इस फिल्म का ऐलान 

Odiyan से बतौर निर्माता मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे करण जौहर

जानकारी के लिए बता दे कि Odiyan का निर्देशन राहुल सदाशिवन कर रहे है। वहीं इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और पृथ्वीराज सुकुमारन के पृथ्वीराज प्रोडक्शन तहत किया जा रहा है। वहीं आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सुप्रिया मेनन भी बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़े है।

Odiyan की कहानी

वैसे तो फिलहाल इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह केरल की लोककथाओं पर आधारित एक हॉरर-मिस्ट्री फिल्म होने वाली है। दरअसल यह मूवी एक ऐसे व्यक्ति/जीव के बारे में होने वाली है, जो रूप बदलने की क्षमता रखते है। दरअसल इस प्रोजेक्ट को पृथ्वीराज के करियर की काफी दिलचस्प मूवी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी देखें: Ranveer Singh Top 7 Songs, जो आज भी है हर पार्टी और शादी की जान 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version