Rashmika Mandanna हिप इंजरी के बाद जल्द ही शूटिंग पर वापसी करेंगी। हाल ही में उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वे किस चीज को सबसे ज्यादा मिस करेंगी।
मशहूर फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) कुछ समय पहले अपनी अपकमिंग फिल्म Mysaa (मायसा) की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थी। दरअसल इस फिल्म के सेट पर एक इंटेंस डांस सीक्वंस और एक्शन सीन की रिहर्सल करते हुए उनके कूल्हे में चोट लग गई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 6 हफ्तों तक बेड रेस्ट की सलाह दी थी। बता दे कि रश्मिका पिछले काफी समय से अपने घर पर आराम कर रही थी, वहीं अब वे ठीक हो चुकी है और जल्द ही अपने काम पर वापसी करेंगी।
फैमिली के साथ समय बिताती दिखी Rashmika Mandanna
दरअसल रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी डेली लाइफ से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपनी फैमिली के साथ समय बिताते हुए और अपनी चोट से उबरते हुए देखा जा सकता है।
सामने आई तस्वीरों में रश्मिका अपने घर पर पूजा करते हुए नजर आ रही है। एक तस्वीर में उन्हें प्रकृति के बीच समय बिताते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में रश्मिका अपनी छोटी बहन को हग करते नजर आ रही है।
जल्द शूटिंग सेट पर वापसी करेंगी Rashmika Mandanna
वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वे जल्द ही शूटिंग पर वापसी कर रही है। दरअसल इन तस्वीरों करते हुए Rashmika Mandanna ने कैप्शन में लिखा, “मैं जल्द ही काम पर वापिस लौट रही हूँ और मुझे निश्चित रूप से इन सब चीजों की याद आएगी।”
इस फिल्म में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो रश्मिका मंदाना पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थी। वहीं अब ये अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘रणबाली’ में नजर आएंगी। यह भी देखें: Ranabaali New Release Date: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ मूवी हुई पोस्टपोन

