Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी माँ अमृता के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रही है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने…
मशहूर फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को घूमने फिरने का काफी शौक है। ये अक्सर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर जाती रहती है। वहीं इन दिनों सारा स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही है और इस ट्रिप पर ये अकेली नहीं बल्कि अपनी माँ अमृता सिंह के साथ गई है।
Sara Ali Khan ने शेयर की खूबसूरत वेकेशन फोटोज
दरअसल हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खूबूसरत सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपनी माँ के साथ स्विट्जरलैंड की एक खूबसूरत सी लोकेशन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।
सामने आई तस्वीरों में सारा को हरी-भरी खूबसूरत पहाड़ियों के बीच अपनी कॉफी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ तस्वीरों में वे अपनी माँ अमृता संग पोज देते नजर आ रही है।
माँ अमृता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखी सारा
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Sara Ali Khan ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “शांति और पहाड़ = मम्मी और पर्वत। कभी झील, कभी ग्लेशियर। कभी नदी कभी फव्वारा। अगर आपको असली खुशी चाहिए तो मम्मी भी साथ होनी चाहिए, बाकि सब वादियाँ संभाल लेंगी। यह बात मैं पुरे विश्वाश के साथ जानती हूँ।”
सारा अली खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी इन तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर प्यार बरसाया है।
Sara Ali Khan की अपकमिंग फिल्में
वहीं बात करें सारा अली खान कि प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये पिछली बार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आई थी। इस फिल्म में सारा को आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा गया था। वहीँ अब ये आकाश कौशिक और अमर मलिक के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगी। यह मूवी 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

