Ganesh Chaturthi 2026: अन्नया पांडे ने अपनी फैमिली के साथ घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित की। वहीं एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने गणेशोत्स्व सेलिब्रेशन की तस्वीरें…
आज देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) की धूम मची हुई है। इस खास दिन पर बहुत से लोग बप्पा की मूर्ति अपने घर स्थापित करते है और फिर अनंत चतुर्दशी तक पुरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते है। वहीं बॉलीवुड के कंई सितारे भी इस त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाते है। हाल ही में कंई सेलेब्रिटीज ने अपने गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।
अनन्या पांडे का Ganesh Chaturthi 2026 सेलिब्रेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अन्नया पांडे ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित की। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इन तस्वीरों में अन्नया को अपने पुरे परिवार के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते देखा जा सकता है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बनाई इको-फ्रेंडली मूर्ति
बॉलीवुड के प्यारा कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी अपने घर पर बप्पा को विराजमान किया। राजकुमार ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने सभी फैंस को भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने लिखा, “आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ। गणपति बप्पा मोरेया। गणपति जी हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करें। हमने घर पर इको-फ्रेंडली गणपति बनाया।”
गणेश चतुर्थी से नए साल की शुरूवात करती है शरवरी वाघ
एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपनी फैमिली के साथ गणेश चतुर्थी का त्यौहार सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “गणपति बाप्पा मोरेया, मंगल मूर्ति मोरेया। हैप्पी गणेश चतुर्थी। मेरे लिए यही से मेरा साल शुरू और ख़त्म होता है। प्यार अपनापन, फैमिली और पॉजिटिविटी और ढेर सारे मोदक के साथ घर लौटने का एक पूरा चक्र। इस शानदार साल के लिए बप्पा आपका शुक्रिया। आपके आशीर्वाद के साथ अगले पड़ाव की और बढ़ रही हूँ।”
काजोल ने दी Ganesh Chaturthi 2026 की शुभकामनाएँ
अभिनेत्री काजोल ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी है।
रितेश-जेनेलिया ने Ganesh Chaturthi 2026 पर शेयर की क्यूट तस्वीरें
बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने भी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की। कपल ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बप्पा आ चुके है। आपको और आपके परिवार को देशमुख परिवार की तरफ से हैप्पी गणेश चतुर्थी।”

