करण जौहर ने बॉलीवुड के बाद अब मलयालम सिनेमा में कदम रखा है। दरअसल हाल ही में इन्होने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ Odiyan Movie का ऐलान किया है।
कंई सफल हिंदी फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने बॉलीवुड के बाद अब मलयालम सिनेमा का तरफ रुख किय है। दरअसल हाल ही में इन्होने अपनी पहली मलयालम फिल्म ओडियन (Odiyan) का ऐलान किया है। इन्होने इस फिल्म के लिए साउथ के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हाथ मिलाया है।
करण जौहर की पहली मलयालम मूवी ‘Odiyan’
दरअसल हाल ही में करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी फर्स्ट मलयालम मूवी की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन (Odiyan: The Age Of Iluision) होने वाला है।
Odiyan में पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे लीड एक्टर
करण जौहर ने अपनी इस मूवी की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, ‘हम धर्मा मूवीज, मलयालम सिनेमा में अपना पहला कदम रख रहे है और मुझे ये बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे पास इसके लिए सबसे अच्छे पार्टनर है- पृथ्वीराज। हमने साथ में मिलकर कंई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उम्मीद है कि हम आगे भी कंई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।”
“हमें अपनी फिल्म ‘Odiyan’ की घोषण करते हुए बेहद गर्व हो रहा है, जिसे बेहद प्रतिभाशाली राहुल सदाशिवन द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। लोककथाओं पर आधारित कहानियाँ सुनाने की उनकी कला कमाल की है। बेहतरीन मंजू वारियर और हम सबके फेवरेट पृथ्वीराज इसे पर्दे पर साकार करेंगे। जल्द आ रहा है।”
Odiyan इन भाषाओं होगी रिलीज
बता दे कि ओडियन मूवी 19वीं सदी की केरल की लोककथाओं पर आधारित एक मूवी होने वाली है, जिसका निर्माण एक बड़े पैमाने पर होगा। इस फिल्म के निर्माण के लिए दो बड़े प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन और पृथ्वीराज प्रोडक्शन साथ आए है। वैसे तो इस फिल्म का निर्माण मलयालम भाषा में हो रहा है लेकिन इसे हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

