Operation Ganga: मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म L367 को अब ऑफिशियली ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है। बता दे कि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और भागयश्री बोरसे सहित…
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया है। दरअसल ये पिछले काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म L367 को लेकर चर्चा में बने हुए है, जिसे अब ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) नाम दिया गया है। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर साझा किया है।
Operation Ganga का पोस्टर
दरअसल कुछ समय पहले ही ऑपरेशन गंगा का पहला पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्टर में किसी एक्टर का चेहरा नहीं बल्कि एक विशाल प्रतिमा देखी जा सकती है। इसके अलावा आसमान में उड़ता हुए एक प्लेन नजर आ रहा है। वहीं पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘Operation Ganga’ लिखा नजर आ रहा है और उसके नीचे एक टैगलाइन ‘A Nation’s Promise’ लिखे हुए देखा जा सकता है।
रूस-यूक्रेन समय के रेस्क्यू मिशन पर आधारित होगी ये फिल्म
बता दे कि ये फिल्म साल 2022 में हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के साहसी निकाय मिशन पर आधारित होने वाली है। दरअसल इस युद्द के दौरान भारत सरकार ने वहां फँसे भारतीय नागरिकों विशेषकर मेडिकल छात्रों को वहां से निकालने के लिए मिशन Operation Ganga लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत भारत सरकार ने लगभग 22,500 से अधिक भारतीय नागरिकों को युद्द क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला था।
‘ऑपरेशन गंगा’ की कास्ट, डायरेक्टर
बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्ममेकर विष्णु मोहन के द्वारा किया जाएगा। वहीं इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोरसे, पार्थिबन और आदिल हुसैन सहित कंई सितारे नजर आएँगे।
यह भी देखें: Dil Chahta Hai: आमिर, सैफ और अक्षय खन्ना की फिल्म को पुरे हुए 25 साल, डायरेक्टर फरहान अख्तर ने लिखा इमोशनल नोट

