Dare Devil Ajith Kumar

Dare Devil: अजित कुमार ने की अपनी नई फिल्म ‘डेयर डेविल’ की अनाउंसमेंट, अधिक रविचंद्रन करेंगे निर्देशन 

Dare Devil: मशहूर अभिनेता अजित कुमार ने अपने रेसिंग करियर के बीच आखिरकार अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। बता दे कि ये डेयर डेविल फिल्म में नजर आएँगे जो…

साउथ के मशहूर अभिनेता अजित कुमार जो पिछले काफी समय से अपने अपने रेसिंग करियर में व्यस्त चल रहे थे, इन्होने आखिरकार अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। इनकी नई फिल्म जिसे AK 64, कहा जा रहा था, इसका नाम बदलकर अब डेयर डेविल (Dare Devil) कर दिया गया है। हाल ही में मेकर्स ने ऑफिशियली इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है।

Dare Devil फिल्म में नजर आएँगे अजित कुमार

बता दे कि अजित कुमार की फिल्म डेयर डेविल का निर्देशन अधिक रविचंद्रन करेंगे, इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की ये जोड़ी 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुड बैड अगली’ में साथ काम कर चुके है। ऐसे में अधिक ने एक बार फिर AK के साथ काम करने की उत्सुकता जाहिर की है।

अधिक रविचंद्रन करेंगे अजित कुमार की फिल्म को डायरेक्ट

दरअसल डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन ने Dare Devil का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “34 साल से बाधाओं को तोड़ते हुए, लाखों लोगों को प्रेरित करने और स्टारडम को नए सिरे से परिभाषित करने का यह सफर। ये जर्नी जूनून, लग्न और दृढ़ता पर टिकी हुई है। डेयर डेविल यहाँ है, यह बहुत खास होने वाली है। मुझ पर भरोसा करने के लिए अजित कुमार सर का धन्यवाद और प्रोड्यूसर शालिनी मैम का भी धन्यवाद।”

अजित कुमार की वाइफ शालिनी करेंगी Dare Devil को प्रोड्यूस

जानकारी के लिए बता दे कि Dare Devil अधिक रविचंद्रन द्वारा लिखित है और ये ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। वहीं इस फिल्म का निर्माण अजित कुमार की वाइफ शालिनी के ‘ब्रेव हार्ट प्रोडक्शन’ के तहत किया जा रहा है। इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन के द्वारा तैयार किया जाएगा।

यह भी देखें: Mahesh Babu ने भतीजे Jaya Krishna को डेब्यू फिल्म के लिए दी शुभकामनाएँ, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बारे में कही ये बात 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version