
Sara Arjun Birthday: 21 साल की हुई ‘धुरंधर’ की यालीना, सारा अर्जुन के बर्थडे पर पापा राज अर्जुन ने लिखा खास नोट
Sara Arjun Birthday: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर में यालीना का किरदार निभाकर मशहूर हुई अभिनेत्री सारा अर्जुन आज अपना 21वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर…
आदित्य धर के निर्देशन में बनी सुपर-डुपर हिट फिल्म धुरंधर में यालीना जमाली का किरदार निभाकर मशहूर हुई अभिनेत्री सारा अर्जुन आज अपना जन्मदिन (Sara Arjun Birthday) मना रही है। दरअसल आज ये 21 साल की हो गई। सारा के इस खास दिन पर दुनियाभर से उनके फैंस और कंई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब इनके पिता और एक्टर राज अर्जुन ने भी एक खास नोट लिखते हुए इनके बर्थडे को और भी खास बना दिया है।
Sara Arjun Birthday पर पापा राज अर्जुन का पोस्ट
दरअसल हाल ही में राज अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राज और इनकी बेटी सारा अर्जुन की कंई प्यारी सी तस्वीरें देखी जा सकती है। इनमें से कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस के बचपन के दौरान की भी है, जिनमें वे बेहद क्यूट लग रही है।
जब भी तुम्हारा नाम लिखत हूँ तो नज़्म बन जाती है- Raj Arjun
वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राज ने अपनी बेटी सारा (Sara Arjun Birthday) के लिए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “सारा, मेरी बच्ची- आज तुम्हारी सालगिरह है। जब भी मैं तुम्हारा नाम लिखने बैठता हूँ, हर बार कोई नज़्म सी बनने लगती है। शायद इसलिए की कुछ नाम सिर्फ नाम नहीं होते। वो एक एहसास होते है, एक दुआ, एक सुकून, एक पूरा आसमान।”
“तुम्हारे आने से पहले भी जिंदगी चल रही थी। दिन गुजर जाते थे और रातें कट जाती थी। सब कुछ था, बस जैसे किसी घर में चराग तो जलता है पर रोशनी न ठहरती हो। फिर तुम आई और मेरी उम्र के बिखरे हुए लम्हों में रौनक उतरने लगी। तुम्हारे होने का सुकून वैसा है, जैसे किसी लंबी थकान के बाद किसी पेड़ की छाँव और दुआ के बाद किसी दिल पर उतरती हुई खामोशी।”
Sara Arjun को पिता राज ने बताया अपनी रोशनी और सुकून
Sara Arjun Birthday पर पिता राज ने आगे लिखा, “लोग अक्सर पूछते है कि जिंदगी ने क्या दिया ? मैं हर बार कोई जवाब नहीं देता, क्योंकि कुछ जवाब अल्फाज में नहीं दिए जाते। बस उन्हें देखा जाता है, महसूस किया जाता है। मेरे लिए वो जवाब तुम हो और सच तो ये है कि मैं तुम्हारे लिए कोई दुआ नहीं करता। कुछ रिश्ते दुआ से आगे निकल जाते है। उनके लिए सिर्फ सिर झुकाकर शुक्र अदा किया जाता है। रब का भी, वक़्त का भी और उस रहमत का भी जो एक दिन मेरी गोद में उतर आई थी कि उसने मेरी जिंदगी के सफ्हों पर तुम्हारा नाम लिख दिया था।”
“सालगिरह मुबारक हो मेरी जान। तुम हो तो मेरी सुबह में रोशनी है। तुम हो तो मेरी शाम में सुकून है। तुम हो तो मेरी दुआओं में यकीन है। और तुम हो तो मेरी दुनिया है। पापा।”
पापा के पोस्ट पर सारा ने किया ये कमेंट
वहीं अपने पिता का ये प्यार भरा नोट पढ़कर सारा अर्जुन भी खुद को इस पोस्ट पर कमेंट करने से नहीं रोक पाई। दरअसल सारा ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “पापा।” इसके साथ इन्होने कंई रेड हार्ट इमोजी भी बनाए है।
सारा अर्जुन को हमारी तरफ से भी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ।
यह भी जरूर देखें: