Site icon Filmy Ghost

2 Years Of Munjya: अभय वर्मा-शरवरी ने मनाया ‘मुँज्या’ के दो साल पुरे होने का जश्न, बीटीएस तस्वीरें शेयर कर दर्शकों का जताया आभार  

2 Years Of Munjya

2 Years Of Munjya: अभय वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुँज्या’ को दो साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर एक्टर ने सेट से कुछ BTS तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए…

मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘मुँज्या’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभय वर्मा और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में अभय ने बिट्टू और शरवरी ने बेला का किरदार निभाया था और दर्शको न इनके काम को खूब पसंद किया था। वहीं आज मुँज्या की रिलीज को दो साल (2 Years Of Munjya) पुरे हो गए है, जिसपर पर अभय ने एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस क शुक्रिया किया है।

अभय वर्मा ने यूँ मनाया जश्न (2 Years Of Munjya)

दरअसल मुँज्या के दो साल पुरे होने पर अभय वर्मा ने इस फिल्म के सेट से कंई अनदेखी BTS तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में इन्हे शरवरी और अपने अन्य कोस्टार्स के साथ देखा जा सकता है।

तस्वीरों में अभय को फिल्म डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार तो कभी अन्य कास्ट के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। इसके अलावा एक वीडियो क्लिप में एक्टर को थिएटर जाकर अपने फैंस को सरप्राइज करते देखा जा सकता है, जबकि एक अन्य तस्वीर में वे अपने सभी प्रसंशको के साथ पोज देते नजर आ रहे है।

आप जब बिट्टू बुलाते है तो दिन बन जाता है- अभय वर्मा

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभय ने एक प्यारा स कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- मुँज्या के 2 साल। आज के दिन सब कुछ बदल गया था, हमेशा के लिए। आज भी जब आप बिट्टू बुलाते है तो दिन बन जाता है और इस प्यार के लिए कुछ भी। आप सभी ने मुझे वो जिंदगी दी है, जिसका मैं सिर्फ सपना देखता था, जल्द मिलते है।

डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने किया प्यारा कमेंट

अभय के इस पोस्ट पर उनकी को-स्टार शरवरी ने भी प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘फेवरेट, फेवरेट, फेवरेट।’ इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने लिखा, ‘हाहा, मेरे साथ यही फोटो मिली बिट्टू।’ इसके अलावा भी मोना सिंह, भागयश्री और अभिषेक वर्मा सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है।

शरवरी  वाघ ने भी शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें (2 Years Of Munjya)

वहीं अभय वर्मा की कोस्टार और एक्ट्रेस शरवरी ने भी कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए इस फिल्म के 2 साल (2 Years Of Munjya) पुरे होने का जश्न मनाया है। इन्होने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अभय और अपने अन्य कोस्टार्स व डायरेक्टर के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है।

यह भी देखें: Shivangi Joshi Birthday: शिवांगी जोशी ने फैमिली व दोस्तों के साथ मनाया 28वां बर्थडे, रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस 

Exit mobile version