Site icon Filmy Ghost

Eetha Teaser: प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में छा गई श्रद्धा कपूर, ऑनलाइन लीक हुआ ‘ईथा’ का टीजर 

Eetha Teaser

फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

Eetha Teaser: टीजर में श्रद्धा कपूर को प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में देखा जा सकता है। इस दौरान वे दर्द से कराहते और फिर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ का टीजर (Eetha Teaser) आज रिलीज कर दिया गया है। दरअसल इसको शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। वहीं अब ये टीजर ऑनलाइन भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर नेटीजेंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Eetha Teaser हुआ रिलीज

बता दे कि ईथा फिल्म प्रसिद्ध मराठी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। टीजर की शुरूवात में श्रद्धा को प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में देखा जा सकता है। दरअसल स्टेज पर डांस परफॉर्मेस के दौरान विठाबाई को पता चलता है कि उनके बच्चे का जन्म होने वाला है। परंतु इस समय भी वे शांत रहती है और बच्चे को जन्म देने के लिए बैकस्टेज जाती है।

टीजर में देखा जा सकता है कि बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद वे फिर से स्टेज पर आती है और अपनी परफॉर्मेंस पूरी करती है। विठाबाई का अपने काम के प्रति त्याग और समर्पण देख दर्शक उनकी खूब तारीफ कर रहे है।

https://youtu.be/iR3Cf_Nkcms?si=eRtlrS-gNou6dlDl

Eetha Teaser में श्रद्धा कपूर ने जीता फैंस का दिल

वहीं बात करें श्रद्धा कपूर की एक्टिंग कि तो वे इस रोल में पूरी तरह से ढले हुए नजर आ रही है। दरसअल इन्हे बखूबी विठाबाई के किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। ईथा का टीजर देख फैंस श्रद्धा की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

कब रिलीज होगी Eetha ?

बता दे कि ईथा फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: 13 Years Of Aashiqui 2: मोहित सूरी ने मनाया ‘आशिकी 2’ के 13 साल पुरे होने का जश्न 

Exit mobile version