Site icon Filmy Ghost

Vicky Kaushal के बर्थडे पर पिता शाम कौशल ने लुटाया प्यार, कहा- ‘तुम्हारे जैसा बेटा पाकर…’

Vicky Kaushal Birthday

Vicky Kaushal Birthday : बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आज अपना जन्मदिन मना रहे है। वहीं इस खास मौके पर विक्की के पिता ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

बॉलीवुड के टेलेंटेड अभिनेता विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन (Vicky Kaushal Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे है। इसके अलावा कंई सेलेब्रिटीज ने भी फोटो/वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। वहीं विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने हाल ही में एक प्यारा सा नोट लिखते हुए अपने बेटे के बर्थडे को खास बना दिया है।

Vicky Kaushal Birthday Special

दरअसल हाल ही में शाम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें अपने बेटे विक्की संग सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों कोई बात कर रहे होंगे। वहीं इस प्यारी सी को तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने बेटे के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

शाम ने बेटे के लिए लिखा प्यार कैप्शन

शाम कौशल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पुत्तर। आप पर हमेशा भगवान कि कृपा बनी रहे। हमेशा प्यार, दुआएँ और शुभकामनाएँ। तुम्हारे जैसा बेटा पाकर बेहद खुश और धन्य महसूस कर रहा हूँ। रब दी मेहर बनी रहे। जोर की झप्पी।”

पापा के पोस्ट पर विक्की का कमेंट

वहीं अपने पापा का ये प्यारा सा पोस्ट देख बर्थडे बॉय विक्की (Vicky Kaushal Birthday) खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘लव यू डैड।’ इसके अलावा कैटरीना ने भी इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक रेड हार्ट इमोजी ड्राप किया है।

पापा बनने के बाद विक्की का पहला बर्थडे

बता दे कि विक्की कौशल का ये बर्थडे और भी ज्यादा स्पेशल है। दरअसल पापा बनने के बाद ये इनका पहला जन्मदिन है। ऐसे में अब के बर्थडे सेलिब्रेशन पर नन्हा विहान भी अपने पापा की साइड होने वाला है।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्में

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो विक्की कौशल को पिछली बार फिल्म ‘छावा’ में देखा गया। था वहीं अब ये जल्द ही संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में इनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुख्य भूमिकाओं में देखा जाएगा। इसके अलावा विक्की के पास अमर कौशिक की फिल्म ‘महावतार’ भी है।

Exit mobile version