Bollywood

Chandu Champion: 18 किलो वजन घटाने से बॉक्सिंग-स्विमिंग सिखने तक, कार्तिक आर्यन ने याद किए ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दिन 

2 Years Of Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को 2 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर एक्टर ने इस फिल्म से जुड़ी…

भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को आज 2 साल पुरे हो गए है। बता दे कि इस फिल्म के लिए कर्तिक आर्यन ने काफी मेहनत की थी। स्विमिंग, बॉक्सिंग सिखने से लेकर अपनी डायट और दिनचर्या में बदलाव तक कार्तिक ने इस में किरदार में फिट होने के लिए हर संभव प्रयास किया था। वहीं उनकी ये मेहनत आखिरकार रंग लाई भी। दरअसल दर्शकों ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था और इसके बाद मुरलीकांत पेटकर को भी समाज और देश में वो इज्जत और सम्मान मिला, जिसके वे हकदार थे।

Chandu Champion को पुरे हुए 2 साल

वहीं आज चंदू चैंपियन के 2 साल पुरे होने पर कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की है। इन तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स में देखा जा सकता है कि कार्तिक ने इस रोल के लिए काफी मेहनत की थी।

दरअसल एक वीडियो में कार्तिक आर्यन जमकर पुशअप, बॉक्सिंग और स्किप्पिंग  करते नजर आ रहे है। एक वीडियो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। दरअसल उस दिन मुरलीकांत पेटकर पहली बार इस फिल्म के सेट पर आए थे। उस समय कार्तिक स्विमिंग वाला सीन शूट कर रहे थे। वहीं जब पेटकर जी ने उनकी एक्टिंग देखी तो वे काफी खुश हुए, उन्होंने कार्तिक से कहा कि वे बिल्कुल उन्ही की तरह कर रहे थे।

Chandu Champion के लिए कार्तिक ने घटाया था 18 किलो वजन

बता दे कि Chandu Champion के लिए कार्तिक ने अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत की थी। एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस फिल्म के लिए अपनी फैट से फिट होने की जर्नी को दिखाया है।

वहीं ‘चंदू चैंपियन’ कार्तिक आर्यन और मुरलीकांत पेटकर के लिए काफी खास रही।  दरअसल इस फिल्म के बाद मुरलीकांत जी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं कार्तिक को भी इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड (बेस्ट एक्टर) मिला था, ये इनका पहला फिल्मफेयर अवार्ड था, तो जाहिर सी बात है कि ये फिल्म कार्तिक के लिए भी काफी स्पेशल रही।

‘मैंने एक ऐसे इंसान की जिंदगी जी, जिसे दुनिया भूल चुकी थी- कार्तिक आर्यन

Chandu Champion के 2 साल पुरे होने पर कार्तिक ने इस फिल्म से जुड़ा अपना अनुभव भी साझा किया है। दरअसल उन्होंने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “दो साल पहले मैंने एक ऐसे इंसान की जिंदगी जी, जिसे दुनिया भूल चुकी थी और इसने मुझे उन सभी चीजों की याद दिलाई, जिन पर मैं यकीन करता था।”

“मुझे पूरा यकीन नहीं है कि मैं इसे सही से शब्दों में बयां कर पाया हूँ या नहीं लेकिन ये फिल्म एक ऐसे इंसान के बारे में नहीं है, जिसने हार मैंने से इंकार कर दिया था। बल्कि ये फिल्म उन जख्मों के बारे में है, जो मेडल बन जाते है और उन मुश्किलों के बारे में है, जो वापसी का जरिया बन जाती है। मैंने इस फिल्म के लिए जो 18 किलो वजन घटाया है, वो उसके आगे कुछ भी नहीं है जो मैंने इससे पाया है।”

कार्तिक ने कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला का किया शुक्रिया

कार्तिक ने आगे लिखा, “Chandu Champion मेरी जिंदगी की सबसे खास फिल्म है। मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए मुझे कुछ ऐसा बनना पड़ा, जो मैं पहले नहीं था। सुबह जल्दी उठना, पसीने की हर बूँद, सेट पर खुद पर शक करना- यह सिर्फ शूटिंग नहीं थी बल्कि यह असली जिंदगी जीने जैसा था। चंदू की कहानी ने मुझ सिखाया कि दुनिया आपके सपने की तारीफ करने से पहले उस पर हँसेगी। इसने मुझे सिखाया कि फिनिश लाइन उन्ही के लिए होती है, जो हार न मानकर दौड़ते रहते है। इस  फिल्म की शूटिंग के हर दिन मैंने इस बात को अपने मन में रखा और सच कहूं तो आज भी रखता हूँ।”

एक्टर ने आगे लिखा, “कबीर सर, इतनी पवित्र कहानी के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया। साजिद सर, इसे मुमकिन करने के लिए आपका भी धन्यवाद। और कैमरे के पीछे मौजूद हर उस इंसान को शुक्रिया, जिन्होंने सुबह 5 बजे मेरे साथ दौड़ लगाई और मुझे तब भी होंसला दिया, जब मैं रुकना चाहता था।”

Chandu Champion के बाद अब क्या खास लेकर आएँगे कार्तिक आर्यन

वहीं अपनी इस पोस्ट के अंत में कार्तिक ने फैंस के लिए थोड़ा सस्पेंस भी क्रिएट कर दिया है। दरअसल उन्होंने लिखा, “मैं आपको यह बताने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि हमारे पास आप सब के लिए आगे क्या है। बस थोड़ा सा इंतजार और फिर चैंपियंस की वापसी होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version