
Vedang Raina Acting Journey: ‘वे चौंक गए थे…’, नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले वेदांग ने जब पेरेंट्स को बताया था एक्टर बनने का सपना
Vedang Raina Acting Journey: इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में लीड किरदार निभाने वाले एक्टर वेदांग रैना एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आते है। वेदांग ने जब पहली बार अपने पेरेंट्स को अपने एक्टर बनने के सपने के बारे में बताया था तो वे…
दिग्गज फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बहुचर्चित फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में है। बता दे द आर्चिज से डेब्यू करने वाले वेदांग के लिए ये फिल्म काफी खास है,क्योंकि बतौर लीड एक्टर ये इनकी पहली फिल्म है। ऐसे में वेदांग ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपने पेरेंट्स को एक्टर बनने के सपने के बारे में बताया था तो उनका रिएक्शन कैसा था।
वेदांग रैना ने जब पेरेंट्स को बताई थी एक्टिंग में करियर बनाने की बात (Vedang Raina Acting Journey)
दरअसल वेदांग रैना एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से आते है। इनके परिवार का दूर-दूर तक फिल्मों से कोई नाता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेदांग के पिता एक बिजनेसमैन है, वहीं इनकी माँ भी कॉर्पोरटे प्रोफेशनल है। ऐसे में वेदांग ने जब पहली बार अपने पेरेंट्स बताया था कि वे एक्टिंग में करियर बनाना चाहते है, तो वे स्तब्ध रह गए थे।”
हैरान रह गए थे वेदांग के पेरेंट्स
दरअसल वेदांग ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी एक्टिंग जर्नी ((Vedang Raina Acting Journey) की शुरूवात के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, “एक दिन ऑडिशन के बाद मैं घर आया (तब मैं 19 साल का था), तभी मैंने अपने माता-पिता से कहा कि एक्टिंग ही वह चीज, है जो मुझे सबसे ज्यादा जिंदा होने का एहसास दिलाती है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं ऐसा कहूंगा। ये सुनकर वे उतने ही हैरान थे, जितना की मैं। इस इंडस्ट्री में आए हुए मुझे अब ढाई साल हो गए है,जिसने मुझे सब कुछ दिया और हाँ मेरे मेरी गट फीलिंग सही थी।”
‘मैं वापस आऊंगा’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने मेरे लिए सबकुछ बदल दिया’- (Vedang Raina Acting Journey)
इसके बाद वेदांग ने अपने इस पोस्ट में बताया कि बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आए। वेदांग ने लिखा, “शायद यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ‘मैं वापस आऊंगा’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने मेरे लिए सबकुछ बदल दिया। मैंने जो सीखा है एक कलाकार और सबसे जरुरी एक इंसान के तौर पर मैं जितना भी आगे बढ़ा हूँ, उसे मैं एक इंस्टाग्राम कैप्शन में नहीं बता सकता।”
इम्तियाज अली का किया धन्यवाद
इम्तियाज अली सर, मुझे इस सफर पर ले जाने और अपना कीनू बनने के मौका देने के लिए आपका शुक्रिया। उन कलाकारों के साथ काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद, जिन्हे मैं हमेशा से अपने आदर्श मानते आया हूँ और जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है- नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, एआर रहमान, इरशाद कामिल और शरवरी। यह फिल्म स्पेशल है और आज के समय के हिसाब से बेहद जरुरी और प्योर है। मैं इसका हिस्सा बनकर बेहद शुक्रगुजार हूँ।”
वेदांग ने आगे लिखा, “मैं पहले की ही तरह जोश से भरा हूँ और लगातार खुद को बेहतर बनाने और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित हूँ। मैं जो करता हूँ, वो मुझे बेहद पसंद है। इसे मुझे जिंदा होने का एहसास होता है। हमें इतना प्यार और दुआएं देने के लिए धन्यवाद।”
कैसे शुरू हुआ था वेदांग का एक्टर बनने सफर (Vedang Raina Acting Journey)
बता दे कि दिल्ली में जन्मे और मुंबई पले-बढ़े वेदांग रैना का शुरुवात से एक्टर बनने का कोई सपना नहीं था। दरअसल कॉलेज के दिनों में इनका सिंगिंग और एक्टिंग के प्रति झुकाव हुआ। कॉलेज क दौरान ही इन्होने एक एक्टिंग एजेंसी ज्वाइन कर ली थी।
वहीं इसके बाद वेदांग ने लंबे समय तक तरह-तरह के किरदारों के लिए ऑडिशन दिए और हर तरफ से रिजेक्शन झेले। हालाँकि कुछ समय के बाद आखिरकार इनकी मेहनत रंग लाई और इन्हे जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ में रेजी मेंटल का किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में ये सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे कंई स्टारकिड्स के साथ स्क्रीन साझा करते दिखे थे।
द आर्चिज के बाद इन्होने आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’ में काम किया। वहीं अब इन्हे इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में लीड रोल निभाने का मौका मिला। बता दे कि बतौर लीड एक्टर वेदांग की ये पहली फिल्म है, ऐसे में ये मूवी इनके लिए बेहद खास है।