Udta Teer sara ali khan

Udta Teer: पंजाब के खेतों में सारा अली खान का देसी अंदाज, सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस 

Udta Teer: सारा अली खान हाल ही एकदम देसी अवतार में पंजाब पहुंची। एक्ट्रेस ने इस दौरान वहां के खेतों में…

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में सारा के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएँगे। वहीं इन दिनों ये स्टार अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे है। बीते दिन दोनों इसी सिलसिलें में चंडीगढ़-पंजाब पहुंचे थे।

Udta Teer के प्रमोशन के लिए पंजाब पहुंची थी सारा

दरअसल हाल ही में सारा अली खान ने अपनी पंजाब विजिट की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को सलवार-सूट पहने एकदम देसी लुक में देखा जा सकता है। वहीं मैचिंग दुपट्टा और बालों की चोटी बनाए वे काफी प्यारी लग रही थी।

सारा के देसी लुक ने खींचा ध्यान

सामने आई तस्वीरों में सारा को पंजाब के खेतों में पोज देते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस कभी ट्रैक्टर पर बैठे तो कभी लस्सी का एक बड़ा सा ग्लास थामे नजर आ रही है। एक तस्वीर में उन्हें अपने को-स्टार आयुष्मान खुराना के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपने शायरी भरे अंदाज में लिखा, “इन द खेत ऑफ पंजाब, विद मिस्टर आयुष्मान खुराना साब। आवर टाइम वास लाजवाब, नाउ वी आर हैविंग साग एंड कबाब।”

Udta Teer की रिलीज डेट

बता दे कि उड़ता तीर का निर्देशन ‘आकाश ए कौशिक’ ने किया है। वहीं करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें:  सनी देओल से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी माताओं पर लुटाया प्यार 

 कियारा अडवाणी ने पति सिद्धार्थ और बेटी सरायाह के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version