
Welcome To The Jungle का टीजर देख लोटपोट हुए फैंस, 36 एक्टर्स की टोली के साथ फेक फिल्म बना रहे अक्षय कुमार
Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में…
अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म वेलकम टू द जंगल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने कंई सितारों से सजी इस फिल्म ((Welcome To The Jungle Teaser) का टीजर जारी किया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे है।
अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle Teaser रिलीज
दरअसल वेलकम टू द जंगल टीजर की शुरूवात इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर से होती है। इस दौरान ढेर सारे लोग बॉर्डर पार कर भारत की तरफ आते हुए नजर आ रहे है। वहीं तभी टीजर में परेश रावल को डायरेक्टर बने हुए देखा जा सकता है। वे अक्षय कुमर, सुनील शेट्टी और अन्य लोगों के साथ घने जंगल में एक फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे है।
Welcome To The Jungle Teaser में दिखी सितारों की नोकझोंक
तभी टीजर में एक-एक कर अक्षय, रवीना, दिशा पटानी, जैकलीन और सुनील शेट्टी सहित बाकि स्टारकास्ट की झलक देखी जा सकता है। वीडियो के अंत में अक्षय तंग होकर फेक फिल्म की शूटिंग छोड़ देत्ते है। तभी तुषार कपूर उन्हें कहते है कि- ‘भैया करोड़ों रूपए मिल रहे है।’ तभी पैसों की बात सुन अक्षय दोबारा अपनी बंदुक उठा फिल्म की शूटिंग शुरू कर देते है।
ओवरऑल देखा जाए तो वेलकम टू द जंगल का टीजर फुल मस्ती और सितारों की छोटी-मोटी नोकझोंक से भरा है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे है। वहीं इसके बैकग्राउंड में बज रहा वेलकम फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग इसे और भी मजेदार बना रहा है।
Welcome To The Jungle की स्टारकास्ट
बता दे कि अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कंई दिग्गज सितारों से सजी हुई होने वाली है। दरअसल इस फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी सहित करीब 36 एक्टर्स नजर आएँगे। ऐसे में यह फिल्म अपने आप में ही बेहद खास होने वाली है।
कब रिलीज होगी Welcome To The Jungle ?
वहीं इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने एक मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, “वेलकम द मैडनेस, वेलकम द लाफ्टर, वेलकम द क्रेजी Chaos। वेलकम यूनिवर्स के सबसे रोमांचक अध्याय में आपका स्वागत है। बता दे कि यह फिल्म 26 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।