
Welcome To The Jungle से अक्षय कुमार का नया लुक आउट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भूत बंग्ला के बाद अब Welcome To The Jungle फिल्म में नजर आने वाले है। हाल ही में इस मूवी से इनका फर्स्ट लुक…
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर चर्चा में बने हुए है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह एक मल्टीस्टारर मूवी है, जिसमें बॉलीवुड के कंई दिग्गज एक्टर्स नजर आएँगे। इस फिल्म के सेट से पहले भी कंई BTS तस्वीरें सामने आ चुकी है। वहीं अब हाल ही मेकर्स ने इस मूवी से अक्षय का नया लुक शेयर किया है।
Welcome To The Jungle का नया अपडेट
दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें सूट-बूट में एकदम स्टाइलिश अंदाज में जंगल के बीचो-बीच एक रेड कार्पेट पर वॉक करते देखा जा सकता है। वहीं एक्टर के चारों तरफ घना जंगल नजर आ रहा है और सूर्य की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ रही है। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नेक्स्ट, वेलकम टू द जंगल।”
2007 में रिलीज हुई थी ‘वेलकम’
जानकारी के लिए बता दे कि Welcome To The Jungle साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘Welcome’ की थर्ड इंस्टालमेंट है। इस फिल्म को उस समय अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। वहीं Welcome के बाद साल 2015 में इस फिल्म का सीक्वल ‘वेलकम बैक’ रिलीज हुआ था। ऐसे में फैंस इस कॉमेडी ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टालमेंट के लिए भी बेहद एक्साइटेड है।
कब रिलीज होगी Welcome To The Jungle ?
बताते चले कि Welcome To The Jungle एक मल्टीस्टारर मूवी होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड के कंई दिग्गज चेहरे नजर आएँगे। दरअसल इस फिल्म में रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर,जॉनी लिवर, लारा दत्ता और राहुल देव सहित कंई सितार नजर आएँगे। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Anees Bazmee: अक्षय कुमार और विद्या बालन ने पूरा किया अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म का केरल शेड्यूल