Bollywood

Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का बदला टाइटल, इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म 

Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ का टाइटल बदलकर ‘बँटवारा 1947’ कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म लाहौर 1947 (Sunny Deol Batwara 1947) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। बता दे कि इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल लीड रोल में नजर आएँगे। वहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद वापसी कर रही है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से इस मूवी का इंतजार कर रहे है। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है।

Sunny Deol Batwara 1947 रिलीज डेट

दरअसल निर्माताओं ने ‘लाहौर 1947’ मूवी का टाइटल बदलकर ‘बँटवारा 1947’ कर दिया गया है। इसके अलावा इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानि 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Batwara 1947 की कास्ट

मेकर्स ने ‘बँटवारा 1947’ मूवी का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है। इसके अलावा इस पोस्टर में इस मूवी की शानदार कास्ट प्रीति जिंटा, सनी देओल के बेटे व एक्टर करण देओल, शबाना आजमी, अली फैजल और खुशी हजारे आदि की झलक देखी जा सकती है।

Sunny Deol Batwara 1947

राजकुमार संतोषी ने किया है Batwara 1947 का निर्देशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म मशहूर साहित्यकार असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नी वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। म्यूजिक एआर रहमान का है, वहीं लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे है। वहीं इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा  पुरोहित द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया गया है।

आप सनी देओल की इस फिल्म और प्रीति जिंटा के कमबैक के लिए कितने एक्साइटेड है, कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताए। वहीं अगर आप इस फिल्म के बारे में कुछ और जानना चाहते है, तो कृपया बेझिझक अपना सवाल पूछें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version