Bollywood

Babil Khan Birthday: 28 साल के हुए इरफान खान के बेटे बाबिल, माँ सुतापा ने कविता लिखकर दी बधाई 

Babil Khan Birthday : दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी माँ सुतापा सिकदर ने…

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे है। इसके अलावा ये सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और अक्सर अपनी डे-टू-डे लाइफ की झलकियाँ अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। वहीं आज बाबिल 28 साल (Babil Khan Birthday) के हो गए है। इस खास मौके पर कंई बॉलीवुड सेलेब्स और इनके फैंस इन्हे शुभकामनाएँ दे रहे है।वहीं अब इनकी माँ सुतापा सिकदर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कटे हुए इन्हे विश किया है।

Babil Khan Birthday Special

दरअसल हाल ही में सुतापा सिकदर ने अपने बेटे बाबिल खान का एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक पॉएम लिखते हुए अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है, जो कुछ इस प्रकार है-

फलक तक नाम हो तेरा रोशन, बस तू जमीं पर कदम जमाए रखना। करीब चाँद-तारे हो, सुकूं की निंदिया को पलकों में बसाए रखना।आमीन, सालगिरह मुबारक। मेरी जान मेरी उम्र तुम्हे लग जाए… लव यू बाबिल। जन्मदिन मुबारक हो। छोटे पंजे के निशान अब 10 साइज का बन गया है। आप और व्यापक और समझदारी से ट्रेवल करें और आप और समृद्ध होंगे।

बर्थडे पर भी काम कर रहे बाबिल खान

जैसे कि हमने आपको पहले बताया कि आज बाबिल खान का जन्मदिन (Babil Khan Birthday) है, लेकिन अपने इस स्पेशल दिन पर भी वे काम कर रहे है। दरअसल सुतापा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बाबिल को फिल्म सेट पर देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर की माँ ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे बाबिल। आपका वर्किंग बर्थडे शुभ हो। हमेशा विजयी होकर निकलो।”

बाबिल खान की अपकमिंग फिल्में ?

बात करें प्रोफेशनल लाइफ की तो बाबिल खान ने 2022 में फिल्म ‘Quala’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वहीं इसके बाद ये ‘द रेलवे मैन’, ‘फ्राइडे नाइट प्लान’और लॉगआउट सहित कंई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके है। इन दिनों ये एक अनटाइटल्ड एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे है। वहीं इसके अलावा ये  बाबू जनार्दनन की एक मूवी से तमिल सिनेमा में भी  डेब्यू करने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version