Bollywood

Mouni Roy का पति सूरज नांबियार के साथ हुआ तलाक, पोस्ट शेयर कर खुद किया ऐलान 

Mouni Roy ने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति सूरज नांबियार से तलाक का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने इसके साथ इस कठिन समय में प्राइवेसी की मांग की है।

फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों काफी मुश्किल समय से गुजर रही है। दरअसल इनकी पर्सनल लाइफ में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। पिछले दो दिनों से इनके तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। वहीं अब मौनी न खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार से अलग हों का फैंसला किया है।

Mouni Roy का हुआ तलाक

दरअसल हाल ही मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टा पर एक जॉइन्ट पोस्ट साझा करते हुए अपने तलाक का ऐलान किया है। इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने मीडिया द्वारा उनके निजी जीवन में की जा रही बेवजह की दखलंदाजी को लेकर गुस्सा जाहिर किया है और साथ ही इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है।

उन्होंने लिखा, “हम मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ में की जा रही अनावश्यक दखलंदाजी और हस्तक्षेप पर गहरी निराशा व्यक्त करते है। हम यह बताना चाहते है कि हमने अलग होने का फैंसला किया है और इस मामले को सौहार्दपूर्ण और निजी ढंग से सुलझाने के लिए आवश्यक समय ले रहे है।”

मुश्किल समय में Mouni Roy ने की प्राइवेसी की माँग

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “हमारी पर्सनल लाइफ को लेकर  झूठी और मनगढंत कहानियाँ फैलाई गई, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई को नहीं दर्शाती है। काफी सोच विचार और बदलती प्राथमिकताओं के चलते हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैंसला किया है। फिलहाल हम जीवन के इस दौर को काफी समझदारी और निजी तरीके से संभालने पर जोर दे रहे है।”

“हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हम इस दौरान आपकी समझदारी, हमारी प्राइवेसी के प्रति सम्मान और हमे दिए गए निरंतर समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी है।”

यहां देखिए मौनी रॉय का पोस्ट:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version