TV Show

Shoaib Ibrahim के बर्थडे पर दीपिका कक्कड़ ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- ‘झोली खाली है’ 

Shoaib Ibrahim Birthday: दीपिका कक्कड़ ने अपने पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के बर्थडे को और भी स्पेशल बना दिया। दरअसल इन्होने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि…

टीवी के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब शोएब की वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उनके बर्थडे को खास बना दिया है।

दीपिका ने Shoaib Ibrahim के बर्थडे पर शेयर की ये तस्वीर

दरअसल हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों हॉस्पिटल के कॉरिडोर में बैठे हुए नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान इन्होने फेस मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने हस्बैंड के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

पति Shoaib Ibrahim के लिए दीपिका कक्कड़ का स्पेशल नोट

दीपिका ने लिखा, “तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेहमत है। चाहे जो भी परिस्थिति हो मैं सब का सामना कर लुंगी, क्योंकि आप साथ हो। मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरा सबसे बड़ा सहारा, मेरी जिंदगी और मेरा सुकून। हैप्पी बर्थडे शोएब। आपको देने के लिए कुछ भी नहीं, झोली खाली है, हमारी। बस हर दुआ में आपका नाम है।”

बर्थडे पर रिलीज हुआ Shoaib Ibrahim के नए गाने का पोस्टर

वहीं आज Shoaib Ibrahim के बर्थडे पर उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम ‘तू साथ नहीं है’ है। इस गाने में शोएब के साथ प्रतिभा चौधरी नजर आएंगी। हालाँकि अभी इस गाने की रिलीज डेट के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version