Mini Mathur became Alliance winner

Mini Mathur बनी Alliance की पहली विनर, ट्रॉफी के साथ मिली 50 लाख रूपए की प्राइज मनी 

रियलिटी शो अलायंस (Alliance) को अपना पहला विनर मिल गया है दरअसल Mini Mathur  इस शो की विनर बनी और ट्रॉफी अपने नाम की। इन्होने अली गोनी और रूही दोसानी को पीछे छोड़ते हुए…

एक्टर कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो अलायंस (Alliance) को अब विनर मिल चूका है। बता दे कि अली गोनी,रूही दोसानी और मिनी माथुर इस शो के टॉप 3 कन्टेस्टेंस बने थे। हालाँकि मिनी ने अली और रूही को पीछे छोड़ते हुए इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की।

Mini Mathur ने जीता Alliance शो

मिनी माथुर ‘द अलायंस’ की विनर बनी। इन्हे ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपया की प्राइज मनी भी मिली। वहीं अली गोनी इस शो के फर्स्ट रनर आप रहे और रूही दोसानी सेकेंड रनर आप रही।

Alliance के फर्स्ट और सेकेंड रनर-अप

इस दौरान की कंई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। दरअसल जैसे ही मिनी शो की विनर बनी वे खुशी से झूम उठी और होस्ट कुणाल से गले भी मिली। इसके बाद अली और रूही सहित बाकी कन्टेस्टेंस भी उन्हें बधाई देते नजर आए।

मैं कुछ चीजें खुद को प्रूव करना चाहती थी- Mini Mathur

वहीं जीत के बाद अपनी द अलायंस की जर्नी के बारे में बात करते हुए मिनी ने कहा कि- ‘ इन 6 हफ़्तों में मैंने वास्तव में एक जिंदगी जी ली है। ये मेरा पहला रियलिटी शो है। मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं कोई रियलिटी शो करुँगी। मैंने इसके लिए इसलिए हाँ कही थी, क्योंकि मुझे सपोर्ट और कॉम्पिटिशन बहुत पसंद है और मुझे खुशी है कि मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे यहाँ आने के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने सोचा था कि मैं यहां एक हफ्ते से ज्यादा नहीं टिक पाऊँगी, क्योंकि जब दूसरी तरफ लाइफ बहुत अच्छी लगती है तो आप उसे अनकंफर्टेबल करने के बहाने नहीं ढूंढते।”

“लेकिन कुछ चीजें ऐसी थी जो मैं खुद को प्रूव करना चाह रही थी और कुछ चीजे मैं अपनी लाइफ के बारे में रीकन्सिडर कर रही थी। तो मैंने इसलिए यहां आने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने अपने सभी सह-कंटेस्टेंट्स का भी धन्यवाद किया।

बॉलीवुड सितारों ने दी मिनी माथुर को बधाई

वहीं मिनी माथुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वे द अलायंस की ट्रॉफी थामे नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मीनी ने कैप्शन में लिखा, “और बस इस तरह से… क्वीन अपना ताज पहनती है।”

मिनी ने जैसे ही द अलायंस का विनर बनने को घोषणा की, उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। उनके इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ मलाइका अरोड़ा ने लिखा, ‘शानदार, मिनी।’ हुमा कुरैशी ने लिखा, ‘बधाई हो मिनी।’ वरुण सूद ने लिखा, ‘बधाई हो।’

इसके अलावा भी नीति टेलर, रिद्धि डोगरा, निम्रत अहलूवालिया और संगीता बिजलानी सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। वहीं फैंस भी उन्हें खूब बधाईयाँ दे रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version