
Avika Gor: पति मिलिंद चंदवानी के साथ बैंकॉक शिफ्ट हुई अविका गौर, क्या अब छोड़ देंगी एक्टिंग ?
Avika Gor : मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर अब भारत छोड़ बैंकॉक में बस गई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने काम को लेकर भी…
अविका गौर (Avika Gor) टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। इन्हे कलर्स टीवी के सीरियल ‘बालिका वधू’ में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली। वहीं अविका ने बीते साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी रचाई थी। इनकी शादी टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर हुई थी, जिसे इनके फैंस ने भी देखा था। वहीं अब अविका के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है।
पति के लिए Avika Gor ने छोड़ा भारत
दरअसल अविका गौर अब भारत छोड़ बैंकॉक में शिफ्ट हो गई है। इसके साथ है एक्ट्रेस ने अपने काम और करियर प्लान के बारे में भी खुलासा किया। दरअसल अविका ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि- “मुझे और मिलिंद को लगा कि यहाँ इनके काम के लिए अच्छा मौका है। हमने हमेशा से एक दूसरे को सपोर्ट किया है। अगर मुझे कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिलता था जो कि मुझे महीनों तक दूर रखता था तो वो मुझे सपोर्ट करते थे। ऐसे में मैं भी उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।”
क्या एक्टिंग छोड़ रही अविका गौर
दरअसल जब Avika Gor से पूछा गया कि क्या भारत से दूर रहने का उनके काम पर कोई असर पड़ेगा। तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इसका उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल वे अपने काम को पहले ही कि तरफ पूरी प्रायोरिटी देंगी। उन्होंने कहा- ‘ मेरे पास जो भी काम आएगा, वो मेरे शेड्यूल के हिसाब से आएगा। जिनको भी मेरे साथ काम करना होगा उन्हें पुरे एफर्ट्स करने होंगे मेरे लिए। बाकि जब से मैंने अपने मूव ऑन करने का फैंसला किया है, इंडस्ट्री काफी सपोर्टिव रही है।”
खुद अपना घर डिजाइन कर रही अविका
इसके साथ ही बालिका वधू फेम एक्ट्रेस Avika Gor ने नई जगह पर बसने को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपने नए घर को अपने मुताबिक डिजाइन कर रही है। अविका ने कहा- ‘बचपन से लेकर अब तक आप अपने पेरेंट्स के द्वारा डिजाइन किए हुए घर में रहते हो और शादी के बाद अपने ससुराल वालों के द्वारा डिजाइन किए हुए घर में। लेकिन पहली बार मैं फर्नीचर से लेकर बाकि सब खुद डिसाइड कर रही हूँ।’
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो Avika Gor अब कि बार रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। वहीं इसके अलावा इनकी कुछ साउथ मूवीज भी रिलीज हों वाली है।
यह भी देखें: