Bollywood

Dhindhora 2: कविता मामी के साथ दिखे टीटू मामा, भुवन बाम ने शुरू की ‘ढिंढोरा 2’ की शूटिंग 

Dhindhora 2 : मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम ने अपनी लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज ‘ढिंढोरा सीजन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दे कि इसका पहला सीजन काफी पसंद किया गया था।

Bhuvan Bam’s Dhindhora 2: मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम की 2021 में रिलीज हुई कॉमडी ड्रामा सीरीज ढिंढोरा (Dhindhora) काफी सक्सेसफुल रही थी। भुवन के यूट्यूब चैनल BB KI VINES पर रिलीज हुई सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। बता दे कि ये सीरीज इसलिए भी खास थी, क्योंकि इसमें भुवन ने 9-10 किरदार खुद ही निभाए थे।

Dhindhora 2 से पहले सीजन 1 में ये किरदार निभा चुके भुवन बाम

भुवन बाम ने ढिंढोरा में जो किरदार खुद निभाए थे, वे कुछ इस प्रकार है-

  1. बबलू- मुख्य किरदार
  2. बबलू जी- बबलू के पिता
  3. जानकी- बबलू की माँ
  4. टीटू मामा- बबलू के मामा
  5. मास्टर जी- गांव के शिक्षक
  6. समीर फुद्दी- बबलू का दोस्त
  7. डिटेक्टिव मंगलू- जासूस
  8. बेबीका- पड़ोस की एक लड़की

इसके अलावा भुवन ने इस सीरीज में अपनी कंई दोस्तों के रोल भी खुद ही किए थे। जाहिर सी बात एक ही सीरीज में इतने सारे किरदार निभाना कोई आसान काम नहीं है। परंतु अपनी कला  के प्रति भुवन का ये जूनून देख दर्शकों ने उनकी काफी सराहना की थी। ऐसे में अब सालों बाद इस ढिंढोरा का सीजन 2 आ रहा है।

Dhindhora 2 की शूटिंग शुरू

भुवन बाम ने कुछ महीनों पहले एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि Dhindhora 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं अब इन्होने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। दरअसल हाल ही में भुवन बाम ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें टीटू मामा के किरदार में देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान उनके साथ एक महिला भी नजर आ है। हालाँकि इस तस्वीर में उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है।

 Dhindhora 2 में कौन निभा रहा कविता मामी का किरदार

सामने आई तस्वीर में भुवन बाम को Dhindhora 2 का क्लैपबोर्ड पकड़े देखा जा सकता है। वहीं इस बोर्ड पर लिखा है- ‘ढिंढोरा 2 फिल्मिंग नाउ।’ यानि अब ढिंढोरा 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “नई चुनौती, नया मेहमान, नया ढिंढोरा। नेटफ्लिक्स और मुझे आप सभी की दुआओं की जरुरत है। पीट दो ढिंढोरा।”

वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन ने एक्टर ने एक सवाल भी पूछा है। दरअसल इन्होंन कैप्शन में लिखा, ‘कविता मामी कौन है लेकिन।’ बता दे कि ढिंढोरा के सीजन 1 में कंई बार कविता मामी का नाम लिया गया, परंतु वे कभी स्क्रीन पर नजर नहीं आई। ऐसे में अब सस्पेंस बना हुआ है कि इस बार कविता मामी का किरदार कौन निभा रहा है।

भुवन बाम का करियर

बात करें भुवन बाम की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होने 2015 में अपने करियर की शुरूवात यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स (BB KI VINES) से की थी। इनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें ये एक न्यूज़ रिपोर्टर को रोस्ट करते नजर आ रहे थे। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये और भी कॉमेडी कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित हुए। जानकारी के लिए बता दे कि इंडिया में भुवन पहले यूट्यूबर थे, जिन्होंने 10 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया था।

वहीं 2021 में इन्होने अपनी कॉमेडी सीरीज ढिंढोरा बनाई, जो इनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। दरअसल ढिंढोरा के बाद इन्हे जियो प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू का मौका मिला। वहीं इसके बाद ये रोमांटिक कॉमेडी सीरीज ‘रफ्ता रफ्ता’ में भी बतौर लीड एक्टर नजर आए।

Bhuvan Bam की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म

वेब सीरीज के अलावा भुवन बाम अब बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले है। दरअसल ये करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ में लीड किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में भुवन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी नजर आएंगी। बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version