The Vvaan Release Date

The Vvaan Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

The Vvaan Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाले थी लेकिन अब ये…

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पिछले काफी समय से अपनी फिल्म द वन (The Vvaan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। दरअसल यह फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी। हालाँकि अब इसकी रिलीज को आगे खिसका दिया गया है।

The Vvaan फिल्म इस दिन होगी रिलीज

कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ‘द वन’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जो बिल्कुल रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दरअसल पोस्टर में सिद्धार्थ को एक बाघ और बैल से घिरे देखा जा सकता है। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “बाघ उसकी दहाड़ है, नंदी उसकी शक्ति और वन उसकी कहानी।” सिद्धार्थ और तमन्ना भाटिया की ये फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यहां देखिए The Vvaan का पोस्टर

The Vvaan movie Release Date

The Vvaan के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स

बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म ‘The Vvaan’ का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। वहीं इस फिल्म के निर्माण के लिए दो बड़े प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स साथ है। दरअसल एकता कपूर, शोभा कपूर, अरुणभ कुमार और नीरज कोठारी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।

यह भी देखें:

Welcome To The Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ी फेक मूवी…’, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का मजेदार ट्रेलर 

Souarav Ganguly की बायोपिक से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर देखकर भड़के फैंस, कहा- ‘AI भी इससे अच्छा…’

Vicky-Katrina Unseen Photo: विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, कहा- ‘बारिश और तुम’

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top