
Welcome To The Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ी फेक मूवी…’, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का मजेदार ट्रेलर
Welcome To The Jungle Trailer: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर देख लोगों को पुराने कॉमेडी…
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। बता दे कि ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड के कंई दिग्गज सितारे नजर आएँगे। वहीं आज मेकर्स ने Welcome To The Jungle Trailer भी रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Welcome To The Jungle Trailer हुआ रिलीज
‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर की शुरूवात परेश रावल से होती है, जो एक 2000 करोड़ी फेक फिल्म बना रहे होते है। इसके बाद वे अपने इस फिल्म की स्टारकास्ट यानि अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लिवर और राजपाल यादव सहित कंई एक्टर्स के नाम लेते है।
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि जैसे ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होती है, तभी से असली हंगामा शुरू होता है। इसके अलावा इस मूवी में मजनू भाई की फेमस पेंटिंग वाले सीन को भी रीक्रिएट किया गया है, दरअशल अरशद वैसी ही पेंटिंग बनाते हुए नजर आ रहे है। वहीं जैसे ही ये सभी लोग इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक गांव में जाते है, तभी सभी गांव वाले इन्हे असली फौजी समझ लेते है, बस यहीं से असली Chaos शुरू होता है।
दर्शकों को पसंद आया Welcome To The Jungle Trailer
कुल मिलाकर कहा जाए तो वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर फुल कॉमेडी और मस्ती से भरा है, जिसे देख कोई भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाए। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यहां देखिए Welcome To The Jungle Trailer
Welcome To The Jungle रिलीज डेट
बताते चलें कि वेलकम टू द जंगल साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ की थर्ड इन्स्टालमेन्ट है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी वेलकम को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था,इसके अलावा ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई थी। वहीं साल 2015 में ‘वेलकम बैक’ नाम से इसका सीक्वल आया और अब इस फिल्म की थर्ड इंस्टालमेंट यानि ‘वेलकम टू द जंगल’ भी जल्द रिलीज होने वाली है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी जरूर देखें:
Raveena Tandon ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ रीक्रिएट किया ‘मोहरे’ का ये 30 साल पुराना पल
