Bhai Tera Star Hai Trailer: राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। राघव ने इसमें एक स्ट्रगलिंग एक्टर का किरदार निभाया है जो…
‘Kill’ और ‘बैड्स इन बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर राघव जुयाल जल्द ही फिल्म भाई तेरा स्टार है (Bhai Tera Star Hai) में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर शेयर किया था। वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर Bhai Tera Star Hai Trailer) भी रिलीज हो चुका है।
राघव जुयाल की फिल्म Bhai Tera Star Hai Trailer रिलीज
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने फिल्म भाई Bhai Tera Star Hai Trailer रिलीज किया है, जो फुल कॉमेडी से भरपूर है। वहीं इसमें राघव जुयाल की एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग भी काफी जबरदस्त है। ट्रेलर में राघव को एक स्ट्रगलिंग एक्टर अजय सिंह के रूप में दिखाया गया है, जिनके पास अपनी डेली खर्चों को पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं है। वहीं इस दौरान उन्हें कभी अपनी गर्लफ्रेंड तो कभी अपनी बहन से पैसे मांगते देखा जा सकता है।
ट्रेलर में सलमान खान की फिल्म (जिसका राघव जुयाल भी शामिल थे) ‘किसी का भाई किसी की जान’ का भी काफी मजेदार अंदाज में ज़िक्र देखने को मिलता है। ट्रेलर में राघव का किरदार कहता है कि- ‘आज एक ऑडिशन दिया है ‘किसी का भाई किसी की बहन’ का, भाईजान के भाई का रोल मिल रहा है, अगर वो सिलेक्ट हो गया ना तो पैसा तो क्या पूरा बार…’
Bhai Tera Star Hai Trailer रिलीज पर राघव जुयाल ने कही ये बात
वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा कि- “मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करेगी। मैं अपने किरदार अजय सिंह से सभी को मिलवाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, जो कि एक बेहद ही ड्रामेबाज, प्रत्यक्षित, बेबाक और बेहद ही पसंदीदा किरदार है। मुझे इस किरदार को निभाने में काफी मजा आया और मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस फिल्म को देखने में ही आनंद लें, जितना की हमें इस फिल्म को बनाने में आया है।
डायरेक्टर विवेक बी. अग्रवाल ने की राघव जुयाल की तारीफ
वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी. अग्रवाल ने इस फिल्म के बारे में कहा कि- ‘भाई तेरा स्टार एक प्योर इंटरटेनमेंट है, यह फिल्म खुद को ज्यादा सीरियसली नहीं लेती है और यह इसकी मजेदार बात है।’
Bhai Tera Star Hai की कास्ट और रिलीज डेट
बता दे कि भाई तेरा स्टार है फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और इन्होने ही सुदीप्तो सरकार के साथ मिलकर इसे लिखा है। वहीं इस फिल्म में राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, निहारिका एन, निक्की अनेजा वालिया, विकल्प मेहता, चंदन रॉय, बरखा सिंह और टीना देसाई सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह भी देखें: Bhai Tera Star Hai का टीजर रिलीज, जानें Cast और Release Date





