Bollywood

Maskara Song पर खूब थिरकते दिखे शरवरी वाघ और वेदांग रैना, शेयर किया खूबसूरत वीडियो 

शरवरी वाघ और वेदांग रैना जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापिस आऊँगा’ में नजर आएँगे। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पहला गाना Maskara Song…

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक इम्तियाज अली की आगामी फिल्म मैं वापिस आऊँगा (Main Vaapas Aaunga) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएँगे। दो दिन पहले ही इस फिल्म का पहला गाना मस्कारा (Maskara Song) रिलीज हुआ था। वहीं अब शरवरी और वेदांग ने इस गाने पर डांस करते हुए प्यारा सा वीडियो और तस्वीरें शेयर की है।

शरवरी और वेदांग ने Maskara Song पर बनाया वीडियो

दरसअल हाल ही में शरवरी वाघ और वेदांग रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई तस्वीरें और वीडियो साझा की है। लुक की बात करें तो इस दौरान दोनों को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इस दौरान वाइट कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है, इसके साथ ही कढ़ाईदार जैकेट के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं वेदांग को भी जींस, शर्ट और जैकेट पहने कूल लुक में देखा जा सकता है।

Maskara Song Video

साथ में दिए पोज

इस दौरान दोनों अपने गाने मस्कारा पर झूमते हुए नजर आ रहे है। वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों को साथ में पोज देते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिया एंड कीनू और थोड़ा सा मस्कारा।”

Maskara Song cast

कब रिलीज होगी मैं वापिस आऊंगा फिल्म

बता दे कि इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापिस आऊंगा’ 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है, जिसका निर्माण Applause Entertainment और  Window Seat Films के बैनर तले समीर नायर, दीपक सहगल, मोहित चौधरी, शिबाशीष सरकार द्वारा किया गया है। शरवरी और वेदांग रैना के अलावा दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: Anees Bazmee: अक्षय कुमार और विद्या बालन ने पूरा किया अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म का केरल शेड्यूल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *