Bollywood

Anushka Ranjan ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शादी के 4 साल बाद पापा बनेंगे आदित्य सील 

Anushka Ranjan और आदित्य सील शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले है। हाल ही में इस कपल ने कुछ शेयर करते हुए…

बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने हाल ही में गुडन्यूज़ शेयर की है। दरअसल ये कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाला है। बता दे कि ये आदित्य और अनुष्का का ये पहला बच्चा होने वाला है, जिसके लिए दोनों बेहद उत्साहित है।

Anushka Ranjan और आदित्य सील जल्द बनेंगे पेरेंट्स

दरअसल हाल ही में आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। इन तस्वीरों में दोनों ब्लैक ऑउटफिटस में ट्विनिंग करते नजर आ रहे है। एक्टर ने इस दौरान एक टीशर्ट पहनी है, जिसपर बाप लिखा है। वहीं अनुष्का को एक ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने देखा जा सकता है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

Anushka Ranjan

वाइफ Anushka Ranjan के लिए आदित्य ने लिखा प्यारा कैप्शन

तस्वीरों में आदित्य और Anushka Ranjan साथ में काफी प्यारे पोज देते नजर आए। वहीं एक तस्वीर में आदित्य अपनी वाइफ के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मैंने सौ साल इंतजार किया है लेकिन तुम्हारे लिए मैं दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूँ। मुझे किसी भी चीज ने इस बात के लिए तैयार नहीं किया था कि तुम्हारा होना मेरे लिए कितने सौभाग्य की बात होगी।

Anushka Ranjan and aditya seal

सेलेब्स और फैंस ने दी होने वाले मम्मी-पापा को बधाई

वहीं जैसे ही Anushka Ranjan और आदित्य सील ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की तभी से उन्हें बधाइयाँ देने वालों का ताँता लग गया। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘OMG, बधाई हो दोस्तों।’ मौनी रॉय ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई।’ नील नीतिन मुकेश ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई हो।’ भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘मैं आपके लिए बेहद खुश हूँ।’ अनन्या पांडे ने लिखा, ‘Aww Yay, बधाई हो।’

इसके अलावा भी रकुल प्रीत, अथिया शेट्टी, हुमा कुरैशी, आशिम गुलाटी, करिश्मा तन्ना, करण टैकर और राशि खन्ना सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर इन्हे बधाई दी है। वहीं आदित्य और अनुष्का के फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे है।

Anushka Ranjan

यह भी देखें: Dhinchak Pooja Wedding: ‘अब ये गाएंगे शादी मैंने कर ली आज’, ढिंचैक पूजा ने शेयर की वेडिंग फोटोज तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *