Janvhi kapoor dance viral video

Viral Video: जान्हवी कपूर ने विशाल जेठवा और ईशान खट्टर के साथ किया नागिन डांस, होमबाउंड के सेट से वायरल हुआ मजेदार वीडियो 

Viral Video: इस दौरान जान्हवी कपूर को विशाल जेठवा के साथ जमीन पर बैठकर नागिन डांस करते हुए देखा जा सकता है और तभी ईशान खट्टर भी उनके साथ डांस करने लगता है। यह वीडियो होमबाउंड के सेट का है।

विशाल जेठवा, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म होमबाउंड (Homebound) के सेट से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में ये तीनों कलाकार शूट ब्रेक के बीच काफी मस्तीभरा डांस करते नजर आ रहे है।

जान्हवी कपुर-विशाल जेठवा का Viral Video

दरअसल हाल ही में विशाल जेठवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अनदेखा वीडियो साझा किया है। वीडियो में इन्हे अपनी फिल्म होमबाउंड के सेट पर देखा जा सकता है। इस दौरान सभी अपने किरदार के गेटअप में नजर आ रहे है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग से थोड़ा समय मिलते ही विशाल डांस करने लगता है। इस दौरान वे गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने ‘यूपी वाला ठुमका लगाओ’ पर ठुमका लगाते  नजर आ रहे है। तभी वे अपनी को-स्टार जान्हवी कपूर को भी हाथ पकड़कर खींच लेते है और दोनों जमीन पर बैठकर नागिन डांस करने लगते है।

Viral Video में विशाल-जान्हवी संग ठुमके लगाते दिखे ईशान खट्टर

Viral Video के अंत में वे ईशान खट्टर को भी अपने साथ डांस करने के लिए बोलते है। ईशान पहले तो थोड़ा हिचकिचाते है लेकिन बाद में वे इन दोनों के साथ मिलकर काफी जबरदस्त डांस करते है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विशाल ने कैप्शन में लिखा, “होमबाउंड यादें।” वहीं जान्हवी कपूर ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है।

Janvhvi Kapoor dance

ऑस्कर तक पहुंची थी विशाल जेठवा और ईशान खट्टर की होमबाउंड

बता दे कि होमबाउंड दो दोस्तों चंदन (विशाल जेठवा ) और शोएब (ईशान खट्टर) की कहानी है जो पुलिस में नौकरी पाने की कोशिश करते है, ताकि उन्हें समाज में वो सम्मान और इज्जत मिल सके, जिससे वे आजीवन तरस रहे थे। हालाँकि जैसे ही ये दोनों अपने सपने के करीब पहुंचते है, इनकी दोस्ती में एक ऐसा मोड़ आता कि दोनों का आपसी रिश्ता टूटने के कगार पर पहुँच जाता है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने भी एक अहम किरदार (सुधा भारती) का रोल निभाया था। जानकारी के लिए बता दे कि नीरज घेवान द्वारा निर्देशित ये फिल्म 98वें ऑस्कर अवार्ड्स में  बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुई थी।

यह भी देखें:

Peddi Trailer: रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Arjun Kapoor के बर्थडे पर बहन अंशुला कपूर ने दी शुभकामनाएँ, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top