Surbhi Chandna

Surbhi Chandna के 37वें बर्थडे पर पति करण शर्मा ने लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट 

Surbhi Chandna: एक्ट्रेस सुरभि चंदना आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके पति करण शर्मा ने…

‘इश्कबाज’ फेम सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) आज अपना 37वां बर्थडे मना रही है। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके फैंस और कंई साथी कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब सुरभि के पति करण शर्मा (Karan Sharma) ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लेडी लव के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

Surbhi Chandna का 37वां  बर्थडे

दरअसल हाल  ही में करण शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुरभि संग कंई प्यारी और अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। फोटोज में दोनों कभी क्यूट से पोज देते तो कभी साथ में मस्ती करते नजर आ रहे है।

करण ने पत्नी सुरभि के लिए लिखा प्यार भरा नोट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, “Wifey (पत्नी) को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। हमारा 16 सालों का साथ। बच्चों से पति-पत्नी होने तक का ये सफर… या फिर मैं ये कहूं की हम अभी भी बच्चे ही है। हम साथ बड़े हुए है, एक दूसरे को बदलते हुए देखा है, साथ में यादें बनाई है, एक दूसरे के मूड को झेला है। और इतना सब होने के बावजूद हम आज भी दिल से दो सेम इडियट ही है।”

“तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो, हर शरारत में मेरा साथ देने वाली पार्टनर, वो इंसान जिसे मुझे परेशान करना बेहद पसंद है और वो इंसान जिसे मैं जिंदगी के हर एक पड़ाव पर अपने साथ देखना चाहता हूँ। तुमने मुझे मेरे सबसे अच्छे और सबसे बुरे दोनों ही रूपों में देखा है और फिर भी तुम मेरे साथ रही। यह एक ऐसा प्यार है, जिसके अहमियत मैं हमेशा समझूंगा और इसे कभी भी हल्के में नहीं लूंगा।”

करण ने Surbhi Chandna  को बताया अपना ‘घर’

करण ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “तुम मुझे अपने हर जन्म में चाहती हो और मैं बस यही उम्मीद करता हूँ कि हर एक जन्म में मैं तुम्हे वैसे ही जान पाऊँ, जैसे इस जन्म में जाना है। मैंने पहले तुम्हे एक दोस्त के रूप में जाना, फिर अपनी जिंदगी के प्यार के तौर पर और आखिर में उस इंसान के तौर पर जिसके बिना मैं अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता।”

“आज तुम्हारे बर्थडे पर मैं तुम्हारे लिए सब कुछ चाहता हूँ… वो खुशियाँ जिनकी तुम हकदार हो, ऐसे सपने जिन्हे तुमने अभी तक देखने की हिम्मत भी नहीं की, वो कामयाबी जिसकी तुम हकदार हो, दिल में सुकून और एक ऐसी जिंदगी जो आपको ये याद दिलाए की आपको कितना प्यार किया जाता है। और हाँ, स्वार्थी होकर मैं ये भी चाहता हूँ कि आने वाले कंई सालों तक हम साथ रहें, क्योंकि सच कहूं तो मैं ये नहीं जानता कि उस महिला के बिना मैं क्या होता, जिसने मुझे खुद को खोजने में मदद की है। हैप्पी बर्थडे माई लव… माई होम।”

Surbhi Chandna-Karan Sharma ने 2024 की थी शादी

बता दे कि Surbhi Chandna और करण शर्मा शादी से पहले करीब 13 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। वहीं इसके बाद मार्च 2024 में इन्होने जयपुर, राजस्थान के एक पैलेस में काफी धूमधाम से शादी रचाई थी।

यह भी जरूर देखे: Rubina Dilaik Twins: रुबीना दिलैक ने जुड़वाँ बेटियों के साथ शेयर की क्यूट तस्वीरें, मासी की बर्थडे पार्टी में खूब मस्ती करते दिखी ईधा और जीवा 

दिमाग में उलझनें और दिल में तूफान लिए Sri Sri Ravi Shankar से मिली जैस्मिन भसीन, कहा- ‘आपका बुलावा उस समय आया जब…’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version