Chhathi Maiya Song

Chhathi Maiya Song: घाट किनारे छठ पूजा करते दिखी तमन्ना भाटिया, ‘द वन’ फिल्म का दूसरा गाना रिलीज 

Chhathi Maiya Song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो चूका है। इस गाने में तमन्ना छठ पूजा करते नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म द वन (The Vvaan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं अब इस मूवी एक बेहद ही प्यारा सॉन्ग छठी मैया (Chhathi Maiya Song) रिलीज हो है। बीते दिन मेकर्स ने इस गाने का टीजर शेयर किया था, वहीं आज ये सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है।

Chhathi Maiya Song: सिद्धार्थ-तमन्ना भाटिया का छठ गीत

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने द वन फिल्म नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज किया है। इस गाने में तमन्ना लाल साड़ी, चूड़ियाँ पहने एकदम पारंपरिक लुक में नजर आ रही है। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने नाक से मांग तक एकदम बिहारी स्टाइल में सिंदूर भी लगाया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

छठ पूजा करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Chhathi Maiya Song में तमन्ना को पूरी श्रद्धा भाव से घाट पर छठ पूजा करते और सूर्य देव को अर्घ्य देते देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ नजर आ रहे है। वीडियो की शुरूवात में सिद्धार्थ का किरदार थोड़ा नाराज नजर आ रहे है। हालाँकि अंत में सिद्धार्थ और तमन्ना दोनों को साथ में पूजा करते देखा जा सकता है।

यहाँ देखिए Chhathi Maiya Song Video

विशाल मिश्रा ने गाया है Chhathi Maiya Song

बता दे कि इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया और कंपोज किया है। वहीं कौशल किशोर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है। ये ‘द वन’ फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले भी इस मूवी का एक गाना ‘समझो ना’ रिलीज हुआ था।

तमन्ना भाटिया ने शेयर किया ‘छठी मैया ‘सॉन्ग

वहीं तमन्ना भाटिया ने खुद भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस गाने को साझा किया है। एक्ट्रेस ने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हर आराध्य में आस, हर आस में छठी मैया का विश्वाश।”

FAQ:

(1) सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म का नाम ?

Answer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया द वन (The Vvaan) फिल्म में साथ नजर आने वाले है।

(2) The Vvaan फिल्म के डायरेक्टर ?

Answer: इस फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने डायरेक्ट किया है।

(3) The Vvaan मूवी के गाने ?

Answer: इस फिल्म के अब तक दो गाने ‘समझो ना’ और ‘छठी मैया’ रिलीज हो चुके है।

(4) The Vvaan Movie Release Date ?

Answer: यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया का ये ‘छठी मैया’ सॉन्ग कैसा लगा, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version