Sri Sri Ravi Shankar

दिमाग में उलझनें और दिल में तूफान लिए Sri Sri Ravi Shankar से मिली जैस्मिन भसीन, कहा- ‘आपका बुलावा उस समय आया जब…’

जैस्मिन भसीन ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरु Sri Sri Ravi Shankar से मुलकात की। एक्ट्रेस ने बताया कि गुरु जी से उनकी ये मुलाकात उस समय हुई जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत…

टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेटस अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। इसी बीच जैस्मिन हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) से मुलाकात की। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

Sri Sri Ravi Shankar से जैस्मिन भसीन की मुलाकात

जैस्मिन ने लिखा, “जिंदगी में कुछ मुलाकतें ऐसी होती है, जैसे वे तब से तय होती है जब से हमें पता भी नहीं होता कि हमें उनकी जरुरत थी। गुरुदेव (Sri Sri Ravi Shankar) मुझे आपसे पर्सनली मिलने के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद। ये मेरी लाइफ का वो समय था जब मेरे अंदर बहुत कुछ चल रहा था- दिमाग में उलझनें, दिल में तूफान और रूह में ऐसे सवाल जिन्हे मैंने किसी से भी नहीं कहा था। और फिर जब मैं आपके सामने बैठी तो मुझे आपको कुछ भी समझने की जरुरत नहीं हुई।”

गुरु उन लड़ाइयों को देख पाते है जो आप चुपचाप लड़ रहे होते है- जैस्मिन भसीन

Sri Sri Ravi Shankar के बारे में बात करते हुए जैस्मिन ने आगे लिखा, “ऐसे लगा जैसे कि आप पहले ही सबकुछ जानते थे। बिना कुछ कहे आपकी बातों, आपकी मौजूदगी और आपके मार्गदर्शन ने मेरे अंदर उन जगहों को छू लिया, जिन्हे मैं शब्दों में भी बया नहीं कर सकती थी। जब मैं उलझन में घिरी हुई थी, तब आपने चुपके से मुझे सही दिशा दिखाई और उस रास्ते की याद दिलाई जिसपर मुझे लौटना था।”

“शायद गुरु का असली मतलब ही यही होता है- सिर्फ वे नहीं जो आपको सिखाते है, बल्कि वो जो आपकी बातें बिन कहे समझ जाते है। वे जों उन लड़ाइयों को देख पाते है जो आप चुपचाप लड़ रहे होते है और वे आपको प्यार और प्रकाश के साथ अपने प्रकाश की और ले जाते है।”

जैस्मिन भसीन ने जताया Sri Sri Ravi Shankar का आभार

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “मेरा सच में मानना है कि इस बार आपका निमंत्रण मेरी जिंदगी में ठीक उस समय आया, जब मेरी आत्मा को इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। कुछ आशीर्वाद शोर-शराबे के साथ नहीं आते, वे चुपचाप आते है और आप भीतर कुछ ऐसा बदल देते है, जो हमेशा के लिए बना रहता है। गुरदेव आपका स्नेह और आपकी दिव्य उपस्थिति के लिए आपका धन्यवाद इसके साथ ही उस समय मेरा मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद, जब मुझे उसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी, भले ही मुझे खुद इस बात का एहसास नहीं था कि मुझे इसकी कितनी जरुरत थी। मैं शब्दों में बयाँ भी नहीं कर सकती कि मैं कितनी आभारी हूँ।”

यह भी देखें: Karishma Tanna: 42 की उम्र में माँ बनी करिश्मा तन्ना, घर आया नन्हा मेहमान 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version