Rubina Dilaik Twins

Rubina Dilaik Twins: रुबीना दिलैक ने जुड़वाँ बेटियों के साथ शेयर की क्यूट तस्वीरें, मासी की बर्थडे पार्टी में खूब मस्ती करते दिखी ईधा और जीवा 

Rubina Dilaik Twins: रुबीना दिलैक की बड़ी बहन रोहिणी दिलैक का हाल ही में जन्मदिन था। वहीं इस बर्थडे पार्टी में रुबीना की दोनों बेटियाँ ईधा और जीवा काफी क्यूट…

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ये अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेटस अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली सेलिब्रेशन (Rubina Dilaik Twins) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिन्हे फैंस काफी पसंद कर रहे है।

Rubina Dilaik Twins: ईधा और जीवा

दरअसल हाल ही में रुबीना दिलैक की बड़ी बहन रोहिणी दिलैक का जन्मदिन था। इस खास मौके पर पूरी दिलैक फैमिली ने इकट्ठे होकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वहीं अब रुबीना ने इस बर्थडे पार्टी की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बेटीयों संग रुबीना ने दिए क्यूट पोज

सामने आई तस्वीरों में रोहिणी को अपना बर्थडे केक कट करते देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में वे अपने सभी फैमिली मेंबर्स के साथ पोज देते नजर आ रही है। वहीं इन तस्वीरों में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वो थी रुबीना की ट्विन्स (Rubina Dilaik Twins) ईधा और जीवा। दरअसल अपनी मासी की बर्थडे पार्टी में ईधा और जीवा खूब मस्ती करते दिखी। इस दौरान उनकी मासूमियत ने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जो चुपचाप प्यार करती है और जोरदार तरीके से हम सभी को प्रोटेक्ट करती है।”

रुबीना ने 2023 में किया था जुड़वाँ बेटियों का स्वागत

बताते चलें की रुबीना दिलैक ने वर्ष 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की थी। वहीं शादी के करीब 5 साल बाद यानि नवंबर 2023 में ये दो जुड़वाँ बेटियों की माँ (Rubina Dilaik Twins) बनी, जिसे इन्होने ईधा और जीवा नाम दिया है।

यह भी देखें: Jannat Zubair Birthday: ‘तू बड़ी हो गई बिट्टी’, जन्नत के 25वें बर्थडे पर अली गोनी ने शेयर किया क्यूट पोस्ट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version