
25 Years Of Gadar: सनी देओल ने मनाया ‘गदर’ के 25 साल पुरे होने का जश्न, कहा- ‘प्यार की गड्डी चलती रहेगी’
25 Years Of Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल की आइकॉनिक फिल्म ‘गदर’ की रिलीज को 25 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर तारा सिंह ने…
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ सुपरहिट रही थी। साल 2001 में रिलीज (25 Years Of Gadar) हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म के डायलॉग्स से लेकर इसके गाने तक आज भी फैंस की जुबान पर चढ़े हुए है। बता दे कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित इस फिल्म में सनी ने तारा सिंह और अमीषा ने इनकी पत्नी सकीना का किरदार निभाया था। वहीं आज तारा-सकीना की इस प्रेम कहानी को पच्चीस साल पुरे हो गए है, जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया।
सनी देओल की ‘गदर’ को पुरे हुए पच्चीस साल (25 Years Of Gadar)
गदर की 25वीं एनिवर्सरी पर सनी देओल ने इस फिल्म से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनका हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन से लेकर सकीना संग शादी और कंई अन्य पल देखे जा सकते है।
25 Years Of Gadar पर सनी ने शेयर की ये तस्वीरें
दरअसल गदर फिल्म से सनी देओल का हैंड पंप उखाड़ने वाला सीन फैंस के बीच काफी पॉप्युलर हुआ था। एक्टर ने इसी सीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
वहीं अन्य तस्वीरों में भी तारा सिंह को कभी गाना गाते तो कभी दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने सभी दर्शको का धन्यवाद किया है कि उन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया।
हम सभी को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद- सनी देओल
दरअसल इस पोस्ट 25 Years Of Gadar के कैप्शन में सनी देओल ने लिखा, “25 साल पहले गदर और तारा सिंह ने आपका दिल जीत लिया था। 25 साल से इस प्यार के रिश्ते की गड्डी चल रही है और आगे भी चलती ही रहेगी। हम सभी को 25 सालों से इतना प्यार देने और हम सभी को अपने दिल में बसाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। उम्मीद है कि हम आगे भी आपके दिलों में ऐसे ही बसे रहेंगे।”
25 Years Of Gadar पर डायरेक्टर ने किया ‘गदर 3’ का ऐलान
बता दे कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की भारी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल ‘गदर 2’ बनाया। अगस्त 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वहीं हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसके अगले पार्ट यानि ‘गदर 3’ के बारे में भी हिंट दिया है।
यह भी देखें: