Bollywood

Mothers Day 2026: सनी देओल से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी माताओं पर लुटाया प्यार 

Mothers Day 2026 : मदर्स डे के मौके पर कंई बॉलीवुड सितारों जैसे सनी देओल, संजय दत्त, काजोल सहित कंई अन्य ने अपनी माँ के साथ तस्वीरें शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है। इसके साथ ही कंई अन्य सेलेब्स ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

मातृदिवस 2026 विशेष

आज दुनियाभर में मदर्स डे (Mothers Day 2026) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई अपनी माँ पर प्यार लुटा रहा है। ऐसे में कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी माताओं के साथ ये खास दिन सेलिब्रेट किया। वहीं कंई अन्य ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश किया है। तो चलिए आपको दिखाते है कि आपके पसंदीदा सितारे मातृत्व के नाम समर्पित इस दिन को कैसे सेलिब्रेट कर रहे है।

Mothers Day 2026 पर सनी देओल का पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपन सोशल मीडिया अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें अपनी माँ प्रकाश कौर के साथ सुकून के पल बिताते हुए देखा ज सकता है। इस दौरान दोनों माँ-बेटा कभी बर्फ में खेलते तो कभी साथ में तस्वीरें क्लीक करते नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, ‘लव यू मम्मा।’

काजोल ने माँ के नाम लिखा खास नोट

अभिनेत्री काजोल ने भी Mothers Day 2026 पर अपनी माँ तनुजा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने अपनी माँ को अपनी दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी बताया है।

Mothers Day 2026 पर संजय दत्त को आई दिवंगत माँ की याद

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने भी मदर्स  डे के मौके पर अपनी दिंवगत माँ नरगिस के साथ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें एक्टर के बचपन के दौरान की है, जिसमें उनकी दोनों बहनें भी उनके साथ नजर आ रही है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी माँ के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। संजय ने लिखा, “मम्मा, मुझे आपकी याद आती है। काश, आप आज मेरे साथ होती। आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। लव यू, मॉम।”

शहनाज गिल ने माँ पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी अपनी माँ के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आई लव यू माँ।”

MothersDay 2026 पर सुनील शेट्टी का पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपनी अपनी माँ, पत्नी और अपने घर की अन्य महिलाओं की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “परिवार में हर अच्छी चीज की शुरूवात माताओं से होती है। उनका प्यार ही वो वजह है, जिसके कारण हम इसे परिवार कहते है। मातृत्व दिवस की शुभकामनाएँ।”

माँ अमृता जैसी बनना चाहती है सारा अली खान

एक्ट्रेस सारा अली खान ने Mothers Day 2026 पर अपनी माँ अमृता सिंह के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे मम्मी जान। मैं अभी भी इसे भुला नहीं पा रही हूँ। मैं हमेशा मम्मी जान जैसी महिला बनने की पूरी कोशिश करुँगी और कम से कम एक बार तो जरूर।”

अभय वर्मा ने माँ को गोद को बताया जन्नत 

मुँज्या फेम अभिनेता अभय वर्मा भी Mothers Day 2026 का ये दिन अपनी माँ के साथ सेलिब्रेट कर रहे है। अभय ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें अपनी माँ की गोद में सिर रखकर सोते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्नत, आज का और अगला सारा दिन आपका और मैं भी।”

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version