
Sanchita Ugale: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की सुसाइड, 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Sanchita Ugale Death: कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल वे केवल 30 साल की थी और उन्होंने…
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल लोकप्रिय टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) अब इस दुनिया में नहीं रही। इन्होने महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Sanchita Ugale ने की आत्महत्या
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता उगले ने आत्महत्या की है। दरअसल इनका शव इनके मुंबई स्थित घर में पंखे पर लटका मिला। पुलिस अभी इस केस की जाँच कर रही है।
Sanchita Ugale के टीवी सीरियल
बता दे कि संचिता उगले ने कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का किरदार निभाया था। इसके अलावा ये सीरियल ‘साजन घर’ और ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएंगी’ और वागले की दुनिया में भी काम कर चुकी है।
इस बॉलीवुड मूवी भी काम कर चुकी थी संचिता
टीवी सीरियल्स के अलावा Sanchita Ugale धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना रही थी। दरअसल ये विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में भी नजर आए थी। इस फिल्म में इन्होने ताराबाई का किरदार निभाया था।
सुसाइड से कुछ घंटों पहले Sanchita Ugale ने शेयर किया था ये पोस्ट
बता दे की अपनी मौत से कुछ घंटों पहले संचिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे ‘ढपली वाले ढपली बजा’ गाने पर लिप्सिंग करते नजर आ रही थी। इस वीडियो को देखकर कौन कह सकता है कि इतनी हंसने मुस्कुराने वाली लड़की कुछ समय के बाद हमारे बीच नहीं रहेगी।
संचिता उगले ने सुसाइड क्यों किया है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही उनकी डेड बॉडी के पास से कोई नोट वगैरह मिला है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे है कि इतनी खुश दिखने वाली लड़की को ऐसा क्या गम होगा कि उसने आत्महत्या कर ली।
यह भी देखें: शरवरी वाघ ने ‘Main Vaapas Aaunga’ मूवी को बताया अपने दिल के बेहद करीब, शेयर की सेट से बीटीएस तस्वीरें