sonakshi sinha salute Gen-Z

Gen-Z को सोनाक्षी सिन्हा ने किया सैल्यूट, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वीडियो शेयर कर कही ये बात 

Gen-Z: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही सोनाक्षी सिन्हा खुशी के मारे उछल पड़ी। एक्ट्रेस ने इसके बाद Gen-Z को सलाम किया और साथ ही उनसे माफी मांगी।

लंबे समय से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं और छात्रों की कंई दिनों की कड़ी मेहनत आखिरकार आज रंग ले आई। दरअसल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं लंबे समय से इस मुद्दे पर छात्रों को सपोर्ट कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी ये खबर सुनते ही खुशी से झूम उठी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए Gen-Z को सलाम किया है।

Gen-Z एक आर्ट है- सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में में खुशी के मारे चहकते हुए नजर आ रही है। वीडियो में सोनाक्षी कहती है कि- “भाई, आप जानते नहीं हो, आज आपने क्या किया है। मैं एक आर्टिस्ट हूँ, ब्रो, लेकिन Gen-Z एक आर्ट है। पता है मैं पहले Gen-Z को बहुत हल्के में लेते थी। मैं सोचती थी क्या है यार, ये 4 घंटे काम करते है और थक जाते है, कुछ नहीं हो रहा, कुछ नहीं होगा इनसे। उसके लिए (इसके बाद वे कान पकड़कर ऊठक-बैठक लगाती है और माफी मांगती है) ”

 

सोनाक्षी ने कहा ‘मैं Gen-Z बनना चाहती हूँ’

अपनी वीडियो में सोनाक्षी आगे कहती है- “सैल्यूट, सैल्यूट, आगे से मैं कभी ऐसा नहीं सोचूंगी। अब मेरी तरफ देखो, मैं तुम लोगों जैसी बनना चाहती हूँ, मैं Gen-Z बनना चाहती हूँ। आप लोगों ने क्या कर दिया, यार। अनबिलिवेबल।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी ने किया Gen-Z का शुक्रिया

वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “सॉरी, असल में मैं ये कहना चाहती हूँ कि मुझे आप लोगों पर गर्व है और आप सभी को थैंक्यू। अभी वापिस आती हूँ, ये मिलेनियल (सोनाक्षी) सठिया गई है।”

लगातार छात्रों को सपोर्ट कर रही थी सोनाक्षी सिन्हा

जानकारी के लिए बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से लगातार सोशल मीडिया के जरिए छात्रों और युवाओं को सपोर्ट कर रही थी। जब 20 जून को पुलिस ने प्रोटेस्ट के दौरान मासूम बच्चों पर लाठीचार्ज किया था, तब भी इन्होने कंई पोस्ट शेयर करते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी। वहीं आज जब फैंसला छात्रों के हक में आया है, तो सोनाक्षी खुशी से झूम उठी और इन्होने Gen-Z की कड़ी मेहनत और इनके साहस को सलाम किया है।

सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर आपके क्या विचार है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version