Site icon Filmy Ghost

Sonam Wangchuk: ‘मैं घर से खाना भेज दूँगा…’, सलमान खान ने की सोनम वांगचुक से कुछ खा लेने की अपील, छात्रों को दी घर लौट जाने की सलाह 

Sonam Wangchuk salman khan

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे सोनम वांगचुक केउपवास का आज 26वां दिन है। वहीं अब सलमान खान ने उनसे कुछ खाने की अपील की है और अपना व्रत तोड़ने…

भारतीय इंजीनियर, जलवायु कार्यकर्त्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk ) 28 जून 2026 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है। इन्होने नीट पेपर लीक को लेकर और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए ये Hunger Strike शुरू की थी, जिसका आज 26वां दिन है। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने वांगचुक से कुछ खा लेने की अपील की है।

Sonam Wangchuk और छात्रों से सलमान खान की अपील

दरअसल कुछ समय पहले ही सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में इन्होने प्रोटेस्ट कर रहे बच्चों से अपन घर लौट जाने और सोनम से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, “पढ़ाई और सुरक्षा दोनों ही मामलों में हमारे छात्र हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरुरत नहीं। माननीय प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट किया है और मुझे उम्मीद है कि वे इस लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। तो छात्रों, प्लीज आप सभी अपने माता-पिता के पास अपने घर वापिस चले जाओ।”

सलमान खान ने Sonam Wangchuk को दिया घर के खाने का ऑफर

वहीं सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बारे में बात करते हुए सलमान ने लिखा, “सोनम, बस करो भाई, इसे और मत बढ़ाओ। अगर जरुरत हो तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखो (हालाँकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरुरत पड़ेगी), और कुछ खा लो। अगर तुम चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।”

बीते दिन भी सलमान खान ने छात्रों के हक में उठाई थी आवाज

बता दे कि बीते दिन भी सलमान खान ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए छात्रों को सपोर्ट किया था। एक्टर ने कहा था कि यह बहुत ही शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट था। हालाँकि इस प्रोटेस्ट में जो स्टूडेंट्स और युवा घायल हुए मेरे पूरी सवेंदनाएँ उनके साथ है।

सलमान ने कहा था कि ये स्टूडेंट्स और एजुकेशन सिस्टम के बीच की बात है और इसे राजनैतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए और सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए।

यह भी देखिए: Student Protest : देर रात 2 बजे जंतर-मंतर पहुंची हुमा कुरैशी, आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक ने सोशल मीडिया पर किया छात्रों को सपोर्ट 

Exit mobile version