priyanka chopra came to india with family

Priyanka Chopra फैमिली संग पहुँची इंडिया, बेटी मालती को गोद में उठाए दिखे निक जोनास 

ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra हाल ही में अपने सिंगर पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया पहुँची। इस दौरान निक ने अपनी लाड़ली को गोद में उठाया हुआ था।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती है। वहीं हाल ही में प्रियंका अपनी पूरी फैमिली के साथ इंडिया पहुंची। दरअसल कुछ समय पहले ही देसी गर्ल को अपन पति निक जोनास (Nick Jonas) और 4 वर्षीय बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

फैमिली संग इंडिया में स्पॉट हुई Priyanka Chopra

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा एस. एस. राजमौली की फिल्म वाराणसी (Varanasi) की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुँची है। लूक की बात करें तो ‘देसी गर्ल’ इस दौरान सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में दिखी। दरअसल इन्होने डार्क ब्राउन रंग का एक को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसे इन्होने ब्लैक सनग्लासेस और एक हैट एक साथ कंप्लीट किया था।

वहीं निक जोनास इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में दिखे, जिसे इन्होंने स्नीकर्स और सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। बेबी मालती पिंक ऑउटफिट पहने और बालों की दो चोटी बनाए काफी क्यूट लग रही थी।

Priyanka Chopra के बर्थडे पर रिलीज हुआ था ‘वाराणसी’ का पोस्टर

वैसे तो PeeCee ने अपनी इस इंडिया विजिट का कारण नहीं बताया है, हालाँकि ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए ही हैदराबाद पहुंची है। बता दे कि हाल ही में प्रियंका ने 18 जुलाई को अपना बर्थडे मनाया था,  वहीं इस खास मौके पर मेकर्स ने ‘वाराणसी’ फिल्म से इनका फर्स्ट लुक साझा किया था।

लंबे समय बाद इंडियन फिल्मों में वापसी कर रही Priyanka Chopra

बात करें S.S. Rajamouli की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ कि तो यह इंडिया की बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्माण 1400 करोड़ के तगड़े बजट में किया जा रहा है। वहीं यह इसलिए भी ख़ास होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद भारतीय फिल्मों में वापसी कर रही है। दरअसल इन्हे पिछली बार साल 2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड मूवी ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था।

‘वाराणसी’ फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट

‘वाराणसी’ फिल्म की कास्ट कि बात करें तो Priyanka Chopra के साथ इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएँगे। यह फिल्म अगले साल यानि अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।

यह भी देखें: Eetha Release Date: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version