Site icon Filmy Ghost

Dharmendra Pradhan: ‘अच्छा चलता हूँ, दुआओं में याद रखना…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया सितारों का रिएक्शन 

Dharmendra Pradhan resignation

बॉलीवुड एक्टर्स ने काफी फिल्मी अंदाज में Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर रिएक्ट किया है। एक्टर विजय वर्मा ने उनके लिए लिखा- ‘अच्छा चलता हूँ, दुआओं में याद रखना…’

कॉकरोच जनता पार्टी की लगभग दो महीने की कड़ी मेहनत, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का 26 दिनों का अनशन और छात्रों की एकजुटता आखिरकार रंग लाई। नीट पेपर लीक के बाद शुरू हर प्रोटेस्ट के बाद आखिरका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। वहीं बॉलीवुड के कंई सितारे जो शुरू से ही इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रहे थे, उन्होंने भी छात्रों और युवाओं की इस बड़ी जीत पर उन्हें बधाई दी। दरअसल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर इन्होने काफी फिल्मी अंदाज में रिएक्ट किया है।

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर विजय वर्मा का रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “अच्छा चलता हूँ, दुआओं में याद रखना।”

वरुण ठाकुर ने पूछा- अगला कौन ?

ताहिरा कश्यप ने लिखा, “आप लोगों ने ये कर दिखाया।’ एक्टर वरुण ठाकुर ने लिखा, “फ्रेंड्स, अगला कौन ? फाइनेंस ताई या एथानॉल काका।”

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर वीर दास ने कहा- बच्चों जश्न मनाओ

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने लिखा, “आप सब लोगो ने उस किताब के छोटे से वाक्य का एक शब्द वापस लाया है, जिसे हम सबने स्कूल में पढ़ा था और भूल गए थे। तो प्यारे बच्चों आगे चाहे जो भी हो अब आप जीत गए हो। अब जल्दी करो और इसका जश्न मनाओ।”

सोनक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने किया Gen Z को सैल्यूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जो स्टूडेंट्स को लगातार सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट कर रही थी, उन्होंने भी छात्रों की इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। दरअसल सोनाक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “भाई ये क्या कर दिया ?” वहीं सोनाक्षी के पति और एक्टर जहीर इकबाल ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए Gen Z को सैल्यूट किया है।

Exit mobile version