David Dhawan birthday bash

वरुण धवन ने धूमधाम से मनाया पिता David Dhawan का 75वां बर्थडे, सलमान खान ने भी की बर्थडे पार्टी में शिरकत 

David Dhawan की 75वीं बर्थडे पार्टी में सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला सहित कंई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। इस दौरान वरुण धवन सभी…

दिग्गज फिल्म डायरेक्टर और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के पिता डेविड धवन (David Dhawan) का आज 75वां जन्मदिन है। बता दे कि वरुण ने अपने पापा का बर्थडे काफी धूमधाम से मनाया। एक्टर ने अपने डैड के बर्थडे पर खास पार्टी राखी थी, जिसमें सलमान खान सहित इंडस्ट्री के कंई दिग्गज शामिल हुए।

David Dhawan की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सलमान खान

दरअसल हाल ही में फिल्ममेकर और स्क्रिप्ट राइटर रूमी जैफरी ने धवन डेविड धवन की बर्थडे पार्टी की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में डेविड के दोनों बेटे रोहित और वरुण उनके साथ नजर आ रहे है। इसके अलावा सलमान खान को भी डेविड की बर्थडे पार्टी में मौजूद देखा जा सकता है। इस दौरान भाईजान ऑल ब्लैक लुक में दिखे और इसके साथ उन्होंने काफी स्टाइलिश काऊबॉय हैट भी पहनी थी।

David Dhawan ने यूँ मनाया 75वां बर्थडे

सलमान के अलावा फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और इंडस्ट्री के कंई अन्य लोग भी इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। सामने आई तस्वीरों में डेविड को अपना बर्थडे केक कट करते देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान वरुण अपने पिता के गालों पर किस करते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रूमी ने लिखा, “डेविड जो को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।”

डैड के लिए वरुण धवन की क्यूट बर्थडे विश

वहीं वरुण धवन ने भी अपने पिता David Dhawan को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में वरुण अपने पिता को हग करते नजर आ रह है, वहीं इस दौरान डेविड के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने पापा के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “सबसे कूल पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।”

David Dhawan की फिल्में

बात करें डेविड धवन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होने अपने करियर में कंई सुपर-डुपर हिट फिल्में दी। दरअसल इन्होने शोले और शबनम, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, जुड़वाँ, हीरो नंबर 1, बड़े मियाँ, छोटे मियाँ और मुझसे शादी करोगी सहित कंई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। डेविड ने हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म का निर्देशन भी किया था। वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version