Site icon Filmy Ghost

Zindagi Na Milegi Dobara के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, डायरेक्टर जोया अख्तर ने लगाई मुहर 

Zindagi Na Milegi Dobara 2

ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर की फिल्म ‘Zindagi Na Milegi Dobara’ के सीक्वल पर 15 सालों बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल जोया  ने अपनी इस मूवी को…

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल लीड रोल में देखा गया था। इसके अलावा कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन और नसरुद्दीन शाह को भी सहायक भूमिका में देखा गया था। बता दे कि फैंस लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे थे, वहीं अब लगता है कि प्रसंशकों की ये विश जल्द ही पूरी होने वाली है। दरअसल जोया ने अपनी इस फिल्म के बारे में अपडेट दिया है।

Zindagi Na Milegi Dobara के सीक्वल पर जोया ने कही ये बात

जोया अख्तर ने मानसून फिल्म फेस्टिवल में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत के दौरान बताया कि जिंदगी न मिलेगी दोबारा के सीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा,”हम इस पर काम कर रहे है। हम नहीं जानते कि आगे क्या होगा और क्या हम ऐसी जगह पर पहुंचेंगे जहां इन किरदारों का मिलना सही होगा। लेकिन यह अच्छा होगा, जब ऐसा होगा तब मैं इसकी अनाउंसमेंट जरूर करुँगी।”

बीते साल हुई थी Zindagi Na Milegi Dobara के सीक्वल की चर्चाएँ

बता दे कि बीते साल यानि 2025 में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल को एड (Ad)  के लिए साथ देखा गया था, जिसके बाद Zindagi Na Milegi Dobara  के सीक्वल की चर्चाएँ तेज हो गई थी। हालाँकि तब जोया ने क्लियर किया था कि ये फिल्म का ट्रेलर नहीं बल्कि एक Ad है।

तीन दोस्तों की कहानी है Zindagi Na Milegi Dobara

बता दे कि Zindagi Na Milegi Dobara तीन दोस्तों अर्जुन, कबीर और इमरान के जीवन पर आधारित है। दरअसल ये तीनो दोस्त कबीर की शादी से पहले तीन हफ्ते की वेकेशन के लिए स्पेन जाते है, जो इनके लिए काफी यादगार बन जाती है।

यह भी देखें: क्या क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को डेट कर रही Mrunal Thakur, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई 

Exit mobile version