Site icon Filmy Ghost

Pralay: ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘प्रलय’ लाने को तैयार रणवीर सिंह, साउथ की इस हसीना के साथ जमेगी जोड़ी 

Pralay

Pralay:’धुरंधर’ फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अब अपनी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को अन्नया बिरला प्रोड्यूस करेंगी। वहीं साउथ की मशहूर अभिनेत्री…

रणवीर सिंह की पिछली रिलीज हुई फ़िल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ब्लॉकबस्टर रही थी। इन फिल्मों ने रणवीर की प्रसिद्धि में और भी चार-चाँद लगा दिए। वहीं अब इन फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद ये अपनी अपकमिंग मूवी की तैयारी में जुट गए है। दरअसल हाल ही में रणवीर की अपकमिंग फिल्म प्रलय (Pralay) के बारे में अपडेट सामने आया है।

रणवीर सिंह की ‘Pralay’ की शूटिंग शुरू

दरअसल रणवीर सिंह ने आज अपनी आगामी हाई-ऑक्टेन जॉम्बी थ्रिलर फिल्म प्रलय की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन ‘स्कैम 1992’ फेम जय मेहता करेंगे। वहीं रणवीर इस फिल्म में एक्टर के साथ-साथ बतौर सह-निर्माता भी जुड़ने वाले है। दरअसल इस फिल्म को अनन्या बिरला अपने प्रोडक्शन हाउस अनन्या बिरला स्टूडियोज के तहत प्रोड्यूस करेंगी। वहीं रणवीर भी इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे।

रणवीर सिंह के साथ प्रलय में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

बात करें Pralay की कास्ट की तो इस फिल्म में रणवीर के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। बता दे कि ये कल्याणी की बॉलीवुड डेब्यू मूवी  (पहली हिंदी फिल्म) होने वाली है।

मुंबई में असली जगहों पर की जा रही Pralay की शूटिंग

रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर इस मूवी  की शूटिंग आज शुरू हो गई है। बता दे कि इस मूवी की शूटिंग मुंबई और उसके आस-पास की लाइव लोकेशन पर की जा रही है।

यह भी जरूर देखें: Rashmika Mandanna ने दिया हेल्थ अपडेट, हिप इंजरी के बीच घर पर इस तरह समय बिता रही एक्ट्रेस 

Sanjay Dutt 67th Birthday: संजय दत्त ने पत्नी और बच्चों संग मनाया 67वां बर्थडे, सामने आई खूबसूरत फैमिली फोटोज 

Exit mobile version