Site icon Filmy Ghost

Peddi Trailer: रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Peddi Trailer

Peddi Trailer: साउथ सुपरस्टार रामचरण की मच अवेटेड मूवी ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी…

साउथ सुपरस्टार रामचरण की अपकमिंग मूवी पेद्दी (Peddi) का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे है। वहीं अब दर्शकों का ये इंतजार लगभग खत्न होने वाला है। दरअसल आज मेकर्स ने इस पैन इंडिया मूवी का ट्रेलर (Peddi Trailer) रिलीज कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रामचरण की फिल्म Peddi Trailer हुआ रिलीज

दरअसल पेद्दी मूवी के ट्रेलर की शुरुवात ट्रेन के एक सीन के साथ होती है। वहीं इसके बाद एक्टर बोमन ईरानी नजर आते है जो कहते है कि- “यहां किसी से भी पूछ लो फेवरेट खेल बदल रहा है लेकिन फेवरेट खिलाडी नहीं बदल रहा। तभी ट्रेलर में ‘पेद्दी’ का किरदार निभा रहे एक्टर रामचरण की एंट्री होती है। इस दौरान उन्हें कभी क्रिकेट खेलते, कभी पहलवान बनकर कुश्ती लड़ते तो कभी रनिंग करते देखा जा सकता है। दरअसल गांव में कोई उन्हें अपना फेवरेट क्रिकेटर बता रहे है तो कोई फेवरेट पहलवान।

Peddi Trailer में जान्हवी कपूर का जबरदस्त लुक

इसके बाद Peddi Trailer में जान्हवी कपूर की एंट्री होती है, जो अबतक के सबसे अनदेखे अंदाज में नजर आ रही है। इसके अलावा दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन को भी जबरदस्त अंदाज में देखा जा सकता है। ट्रेलर में एक तरफ रामचरण जहां एक डेडिकेटेड खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे है, वहीं दूसरी तरफ उनकी इमोशनल साइड भी देखी जा सकती है।

कब रिलीज होगी Peddi ?

बता दे कि ‘पेद्दी’ एक पैन इंडिया मूवी है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म को तेलगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। वहीं रामचरण और जान्हवी के अलावा दिव्येंदु, बोमन ईरानी, रवि किशन, विजय सेतुपति और  जगपति बाबू सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version