
Kiara Advani Vacation: कियारा अडवाणी ने पति सिद्धार्थ और बेटी सरायाह के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Kiara Advani Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस किया अडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी सरायाह के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही है। हाल ही में इन्होने…
बॉलीवुड के पावर कप्लस में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी अब पेरेंट्स बने चुके है। दरअसल इन्होने बीते साल जुलाई में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसे इन्होने सरायाह मल्होत्रा नाम दिया है। सीड और कियारा ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा तो रिवील नहीं किया है। हालाँकि ये दोनों समय-समय पर अपनी प्रिंसेस की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते है। इसी कड़ी में एक बार फिर इन्होने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें (Kiara Advani Vacation) साझा की है।
Kiara Advani Vacation फोटोज हुई वायरल
दरअसल कियारा और सिद्धार्थ इन दिनों अपनी बेटी के साथ मालदीव में वेकेशन मना रहे है। बीते दिन सीड ने इस ट्रिप से कंई तस्वीरें शेयर की थी। वहीं अब कियारा ने भी कंई फोटोज शेयर करते हुए अपनी वेकेशन की झलक दिखाई है।
पहली तस्वीर में एक्ट्रेस को समंदर किनारे लेटे हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में एक तरफ उनके कपड़े तो दूसरी तरफ उनकी बेटी के कपड़े टंगे हुए नजर आ रहे है।
एक तस्वीर में सीड और कियारा को समंदर किनारे लेटे हुए देखा जा सकता है, जबकि एक वीडियो में ये दोनों साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे है।
बेटी के साथक्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखी कियारा
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस ट्रिप (Kiara Advani Vacation Pics) से अपनी लाड़ली की भी झलक शेयर की है। दरअसल एक तस्वीर में नन्ही सरायाह के छोटे-छोटे से हाथ देखे जा सकते है।
लिखा प्यार कैप्शन
वहीं अन्य तस्वीरों में भी एक्ट्रेस को स्विमिंग करते और वेकेशन पर खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Sun-Kissed दिन, सॉल्टी हेयर और एक दिल जो शांति से भरा है, मेरे जीवन के प्यार के साथ।”
कियारा अडवाणी की अपकमिंग फिल्में
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो कियारा अडवाणी जल्द ही यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी। इसके अलावा इनके पास ‘गेम चेंजर’ मूवी भी है, जिसमें ये रामचरण के अपोजिट नजर आएंगी।