
Shivangi Joshi Birthday: शिवांगी जोशी ने फैमिली व दोस्तों के साथ मनाया 28वां बर्थडे, रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस
Shivangi Joshi Birthday: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपना 28वां जन्मदिन अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ भोपाल में सेलिब्रेट किया। इस दौरान अभिनेत्री रेड कलर की शार्ट ड्रेस पहने बला की खूबसूरत लग रही थी।
स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाकर घर-घर में में पहचाने बनाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का आज बर्थडे (Shivangi Joshi Birthday) है। दरअसल आज ये 28 साल की हो गई है। इस खास मौके पर इनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए इन्हे शुभकामनाएँ दे रह है। वहीं शिवांगी ने अपना ये स्पेशल दिन अपने स्पेशल लोगों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडीया पर वायरल हो रह है।
Shivangi Joshi Birthday Special
दरअसल शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस नेअपना ये बर्थडे काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। शिवांगी की बर्थडे पार्टी में उनकी पूरी फैमिली यानि उनके पेरेंट्स, भाई, बहन और जीजू सहित कंई अन्य फैमिली मेंबर्स व कुछ दोस्त भी शामिल रहे।
सामने आई तस्वीरों में शिवांगी को को अपनी मम्मी-पापा और भाई, बहन के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में वे अपना बर्थडे केक कट करते नजर आ रही है। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही है। वहीं इस दौरान सभी उन्हें केक खिलाते नजर आए।
सेलेब्स ने किया शिवांगी को बर्थडे विश
Shivangi Joshi Birthday सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। फैंस से लेकर कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। एक्टर शाहिर शेख ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे शिवांगी।’ रुबीना दिलैक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट।”
शिवांगी जोशी की प्रोफेशनल लाइफ
बात करें शिवांगी जोशी की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्हे पिछली बार सीरियल ‘बरसातें मौसम प्यार के’ में देखा गया था। इसके अलावा ये MX Player की वेब सीरीज ‘Heartbeats’ में भी नजर आई थी। वहीं अब शिवांगी इस सीरीज के सेकेंड सीजन में भी नजर आएंगी।