Site icon Filmy Ghost

Kangana Ranaut: ‘शादी के बारे में तभी सोचें जब आप…’, कंगना रनौत ने यंग लड़कियों को दी सलाह

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut ने भोपाल की टविशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर इन दोनों शादीशुदा महिलाओं की संदिग्ध मौत के बाद लड़कियों को एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा की लड़कियों को पहले…

पिछले कुछ दिनों में देश के दो अलग-अलग हिस्सों से दो नवविवाहित महिलाओं भोपाल की टविशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर की संदिध मौत ने हर किसी को चौंका दिया। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉल्टीशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इन दोनों ही मामलों के बाद लड़कियों को एक बेहद जरुरी सलाह दी है, जो उनके अनुसार लड़कियों को कोई मेकअप इंडस्ट्री, सोशल मीडिया या कोई अन्य नहीं बताएगा।

शादी के बाद बेटियों को त्याग देता है भारतीय समाज- Kangana Ranaut

दरअसल कंगना रनौत ने कहा कि लड़कियों को शादी से पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। उनका मानना है कि महिलाओं को शादी के बारे में तभी सोचना चाहिए जब वे अपने पैरों पर खड़ी हो जाए।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है- “हर रोज विवाहित महिलाओं के बारे में इतनी दुखद खबरें सामने आती है। इनमें से कंई पढ़ी-लिखी महिलाएँ त्रासदी का शिकार होने से पहले अपने माता-पिता से मदद की गुहार लगाती है लेकिन भारतीय समाज में बेटियों की शादी के बाद उन्हें त्याग देने की कुख्यात प्रथा प्रचलित है।”

शादी केवल तभी करें जब आप इंडिपेंडेंट हो जाए- Kangana Ranaut

Kangana Ranaut ने लड़कियों को सलाह देते हुए अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “मैं यंग महिलाओं को एक सलाह देना चाहूंगी, जो कोई सोशल मीडिया, फैशन, डेटिंग, वेडिंग और मेकअप इंडस्ट्री आपको नहीं बताएगी। आपकी लाइफ में किसी भी चीज से ज्यादा इम्पोर्टेन्ट आपका करियर है। शादी के बारे में केवल तभी सोचें जब आप अपने पैरों पर खड़ी हो जाए । प्लीज, आपको ही आपका हीरो बनना पड़ेगा, कोई और आपको बचाने नहीं आ रहा। आप क्या करती है और आप क्या है, यह इससे ज्यादा जरुरी है कि आप किस से शादी करती है। अपनी लाइफ का निर्माण वैसे करें जैसे आप चाहती है, किसी और की बात न सुनें।”

यहाँ देखें Kangana Ranaut का पोस्ट-

यह भी देखें: Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा की लाइफ से जुड़े 5 अनसुने किस्से, जिन्हे शायद ही आप जानते होंगे

Exit mobile version