
Best Friend Day 2026: शाहरुख-सलमान से लेकर अनन्या-सुहाना तक, बेहद जिगरी दोस्त है ये 10 सितारे
National Best Friend Day 2026: शाहरुख खान-सलमान खान, करण जौहर-काजोल, अनन्या पांडे और सुहाना खान तक बॉलीवुड में कंई ऐसे सितारे है जो काफी सालों से दोस्त है और इनकी दोस्ती आज भी…
बेस्ट फ्रेंड… एक ऐसा इंसान, जो जीवन के हर सुख-दुख में आपका साथ देता है। एक ऐसा इंसान- जो आपको सही राह दिखाता हो। एक ऐसा इंसान- जो कंई बार बिन कहे आपके दिल का हाल जान जाता है। एक ऐसा इंसान- जिसके साथ कुछ समय बात करने से ही मानों सब ठीक हो जाता है। एक ऐसे ही इंसान को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 8 जून को नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे (National Best Friend Day) मनाया जाता है। वहीं आज इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कंई ऐसे सितारों बारे में बताने जा रहे है, जो लंबे समय से दोस्त है और इनकी दोस्ती आज भी बरकरार है।
Best Friend Day पर जानें शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती के बारे में
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान 90s के दशक से दोस्त है। 2000 के दशक के मध्य में इनके दोस्ती में काफी कड़वाहट आ गई थी और इन्होने सालों तक एक दूसरे से बातचीत नहीं की थी। हालाँकि बाद में इनकी सुलह हो गई और अब शाहरुख व सलमान का रिश्ता बेस्ट फ्रेंड्स से बिलकुल भाइयों और फैमिली जैसा हो चूका है।
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा काफी अच्छे दोस्त है। इनको अक्सर साथ में पार्टी करते और मुश्किल समय में एक दूसरे को सहारा बनते देखा जाता है। दरअसल बीते साल जब मलाइका और अमृता के पिता का निधन हो गया था तो करीना हर पल उनके साथ खड़े नजर आई थी।
करण जौहर और काजोल (Best Friend Day)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और फिल्ममेकर करण जौहर ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ सहित कंई फिल्मों में साथ काम कर चुके है। वहीं फिल्मों से परे ये दोनों रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त है और इनकी दोस्ती सालों से बरकरार है।
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी काफी अच्छे दोस्त है। इन दोनों कलाकारों ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंडे’ में साथ काम किया था। वहीं इसके बाद से दोनों अक्सर कंई इवेंट्स में साथ नजर आ चुके है, इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के काम की प्रसंशा करते रहते है।
सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर
एक्ट्रेस सुहाना खान (शाहरुख खान की बेटी), अनन्या पांडे (चंकी पांडे की बेटी) और शनाया कपूर (संजय कपूर की बेटी) ये तीनों बचपन की दोस्त है। वहीं अब सालों के बाद भी इनकी दोस्ती वैसे ही बरकरार है। ये तीनो अक्सर साथ में पार्टी करते और सुख-दुख में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आती है।
यह भी देखें: Kangana Ranaut: ‘मैं चुपके से शादी नहीं करुँगी…’, मंगलसूत्र वाली तस्वीरें वायरल होने पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी