Site icon Filmy Ghost

Eetha Release Date: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

Eetha Release Date

Eetha Release Date: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। बता दे कि यह फिल्म इस साल…

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ईथा (Eetha) में नजर आने वाली है। बता दे कि यह बायोपिक मूवी है जो मराठी तमाशा और लावणी नृत्यांगना विठाबाई भाऊ मांग नरायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट (Eetha Release Date) अनाउंसमेंट कर दी है।

श्रद्धा कपूर की मूवी Eetha Release Date

जानकारी दे कि श्रद्धा कपूर पिछले काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। दरअसल इस फिल्म का बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र के भोर इलाके में शूट हुआ था, जिसकी बीटीएस तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

अगस्त में इस दिन रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’

दरअसल फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘ईथा’ की रिलीज डेट  के बारे में जानकारी दी है। यह फिल्म इसी साल रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल यह मूवी 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Eetha मूवी की कास्ट व डायरेक्टर

बता दे कि Eetha मूवी को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म द्वारा किया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आएँगे।

क्या आप श्रद्धा कपूर की इस फिल्म के लिए उत्साहित है, कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताए।

यह भी जरूर देखें:

Exit mobile version