Site icon Filmy Ghost

Kangana Ranaut: ‘मैं चुपके से शादी नहीं करुँगी…’, मंगलसूत्र वाली तस्वीरें वायरल होने पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी 

kangana ranaut

Kangana Ranaut की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है, जिसमें वे गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियाँ पहने नजर आ रही है। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों की सच्चाई बताई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और पॉल्टीशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई, जिसे देख लोग कयास लगा रहे है कि इन्होने गुपचुप शादी कर ली है। दरअसल इन तस्वीरों में कंगना मंगलसूत्र और चूड़ियाँ पहने नजर आ रही थी, जिसके बाद से ही उनकी शादी के अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद इन तस्वीरों को सच्चाई बताई है।

Kangana Ranaut ने बताया मंगलसूत्र वाली तस्वीरों का सच

दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी वायरल तस्वीरों का सच बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं हर दिन शहर और उसके आस-पास शूटिंग कर रही हूँ। किसी ने किरदार के मेकअप में मेरी ये तस्वीरें क्लीक कर ली और अब मुझे ढेर सारे फोन आ रहे है। लेकिन शादीशुदा महिला के लुक के बारे में ऐसी क्या बड़ी बात है ? एक्टर्स हर तरह के रोल निभाते है। मैं वादा करती हूँ कि मैं कभी भी गुपचुप शादी नहीं करुँगी।”

Queen 2 की शूटिंग कर रही कंगना

बता दे कि कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Queen’ की शूटिंग कर रही है। ‘क्वीन 2’ Kangana Ranaut की साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल है। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को उस समय दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं यह मूवी उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी। करीब 23 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 97 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

क्वीन के लिए Kangana Ranaut को मिला था नेशनल अवार्ड

जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और नतीजन इस फिल्म के लिए इन्हे बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिला था। ऐसे में फैंस इस फिल्म के सीक्वल यानि ‘क्वीन 2’ के लिए भी बेहद उत्साहित है।

यह भी देखें:

Kangana Ranaut: ‘शादी के बारे में तभी सोचें जब आप…’, कंगना रनौत ने यंग लड़कियों को दी सलाह

Exit mobile version